हरियाणा सरकार अंत्योदय परिवारों के 60+ बुजुर्गों को मुफ्त सोमनाथ यात्रा करवा रही है। 6 जून तक सरल पोर्टल पर आवेदन करें।
चंडीगढ़ | Satmark News
हरियाणा सरकार द्वारा अंत्योदय परिवारों के वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक विशेष पहल के तहत ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ आयोजित किया जा रहा है। इस योजना के अंतर्गत 60 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों को निशुल्क श्री सोमनाथ तीर्थ यात्रा करवाई जाएगी।
जानकारी के अनुसार इच्छुक पात्र नागरिक 6 जून 2026 तक सरल पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि इस योजना का लाभ ‘पहले आओ-पहले पाओ’ के आधार पर दिया जाएगा, इसलिए इच्छुक लाभार्थियों को जल्द आवेदन करने की सलाह दी गई है।
मेडिकल प्रमाण पत्र अनिवार्य
उपायुक्त ने बताया कि यात्रा के लिए आवेदन करते समय मेडिकल प्रमाण पत्र देना अनिवार्य होगा, ताकि यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी समस्या से बचा जा सके।
स्पेशल ट्रेन से होगी यात्रा
इस योजना के तहत चयनित यात्रियों को स्पेशल ट्रेन के माध्यम से श्री सोमनाथ ले जाया जाएगा। मुख्यमंत्री हरियाणा 8 जून को कुरुक्षेत्र से इस विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
सरकार की विशेष पहल
यह योजना हरियाणा सरकार की उन पहल में शामिल है, जिनका उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों, विशेषकर अंत्योदय परिवारों के वरिष्ठ नागरिकों को धार्मिक एवं सांस्कृतिक अनुभव प्रदान करना है।

