फरीदाबाद पुलिस ने 2026 के पहले 5 महीनों में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों के खिलाफ 2,66,005 चालान किए। बिना हेलमेट, तेज रफ्तार और रॉन्ग साइड ड्राइविंग पर सबसे ज्यादा कार्रवाई। पढ़ें पूरी खबर।
फरीदाबाद ( सिद्धार्थ शर्मा) 01 June 2026। सड़क सुरक्षा को लेकर फरीदाबाद पुलिस ( Faridabad police )ने सख्त रुख अपनाते हुए वर्ष 2026 के पहले पांच महीनों में ट्रैफिक नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान पुलिस ने कुल 2,66,005 चालान काटे हैं।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लगातार विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं। जनवरी से मई 2026 के बीच किए गए चालानों का विवरण इस प्रकार है
जनवरी: 52,690
फरवरी: 40,807
मार्च: 56,220
अप्रैल: 57,028
मई: 59,260
इन नियमों के उल्लंघन पर हुई सबसे ज्यादा कार्रवाई
- बिना हेलमेट: 1,13,667 चालान
- तेज रफ्तार: 27,730
- रॉन्ग साइड ड्राइविंग: 23,432
- गलत पार्किंग: 22,515
- लेन नियम उल्लंघन: 22,244
- नंबर प्लेट नियम उल्लंघन: 15,377
- ब्लैक फिल्म/टिंटेड ग्लास: 6,523
- ड्रंकन ड्राइविंग: 2,878

पुलिस ने स्पष्ट किया कि यातायात नियमों का पालन केवल कानूनी जिम्मेदारी नहीं बल्कि जीवन सुरक्षा के लिए भी बेहद जरूरी है। नियमों की अनदेखी ही सड़क दुर्घटनाओं का मुख्य कारण बनती है। आमजन से अपील की गई है कि हेलमेट और सीट बेल्ट का प्रयोग करें, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाएं, शराब पीकर ड्राइव न करें और ट्रैफिक नियमों का पालन कर सुरक्षित यातायात में सहयोग करें।फरीदाबाद पुलिस ने कहा कि वह “सेवा, सुरक्षा और सहयोग” के लिए सदैव प्रतिबद्ध है।
