Skip to content
July 22, 2026
  • Facebook
  • Instagram
  • Youtube
  • Whatsapp
  • X
satmark logo

Satmark News

सच का निशान

Primary Menu
  • Home
  • Breaking news
  • Haryana
  • Rajasthan
  • Uttar Pradesh
  • About Us
    • Privacy Policy
  • Advertise With Us
  • Janta Bolegi
Light/Dark Button
Watch Video
  • Home
  • Haryana
  • एसवीएसयू की कुलसचिव बनीं सुमन वशिष्ठ, 26 साल का प्रशासनिक अनुभव
  • Breaking news
  • Haryana

एसवीएसयू की कुलसचिव बनीं सुमन वशिष्ठ, 26 साल का प्रशासनिक अनुभव

satmark news July 22, 2026 (Last updated: June 2, 2026) 1 minute read 2 comments
b68d145f-e099-47bc-a8a2-a75a4fbfdd03.jpg

पलवल स्थित श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय में सुमन वशिष्ठ ने कुलसचिव का कार्यभार संभाला। उन्हें प्रशासनिक क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है।

पलवल ( desk ) 02 June 2026 । सुमन वशिष्ठ ने श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय (एसवीएसयू) की कुलसचिव के रूप में कार्यभार ग्रहण कर लिया है। उनकी नियुक्ति के आदेश हरियाणा के राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय के कुलाधिपति प्रोफेसर असीम कुमार घोष द्वारा जारी किए गए।

इससे पहले सुमन वशिष्ठ गुरुग्राम विश्वविद्यालय में उप कुलसचिव के पद पर कार्यरत थीं। मंगलवार को उन्होंने कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार की उपस्थिति में अपने नए पद का कार्यभार संभाला। इस अवसर पर कुलगुरु ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए विश्वविद्यालय की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान देने की अपेक्षा जताई।

कार्यभार ग्रहण करने के बाद सुमन वशिष्ठ ने कहा कि देश के प्रथम राजकीय कौशल विश्वविद्यालय में कुलसचिव के रूप में जिम्मेदारी मिलना उनके लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय को शिक्षा के वैश्विक मानचित्र पर स्थापित करना उनकी प्राथमिकता रहेगी और प्रशासनिक दक्षता के माध्यम से बेहतर परिणाम सुनिश्चित किए जाएंगे।

उन्होंने अपनी नियुक्ति के लिए राज्यपाल, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, युवा सशक्तिकरण एवं उद्यमिता मंत्री गौरव गौतम तथा कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार के प्रति आभार व्यक्त किया।

सुमन वशिष्ठ को कॉर्पोरेट और सरकारी विश्वविद्यालयों में करीब 26 वर्षों का प्रशासनिक अनुभव है। वह कार्यवाहक कुलसचिव, ओएसडी और इंडस्ट्रियल रिलेशन्स एवं कॉर्पोरेट अफेयर्स की निदेशक सहित कई महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे चुकी हैं।

इस मौके पर विश्वविद्यालय के अधिष्ठाताओं, विभागाध्यक्षों, अधिकारियों और शिक्षकों से उनका परिचय करवाया गया। सभी ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

source : SVSU PRO
facebookShare on Facebook
TwitterPost on X
PinterestSave

About the Author

satmark news

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: CBSE मामलों पर केंद्र सरकार का बड़ा एक्शन, चेयरमैन और सचिव का तबादला
Next: नूंह में MDA की 34वीं बैठक! शिक्षा, खेल और स्वास्थ्य को मिली रफ्तार, करोड़ों की परियोजनाएं मंजूर

Related Stories

KCM
  • Breaking news
  • Haryana

KCM वर्ल्ड स्कूल में JEE और नीट 2026 के सफल विद्यार्थियों का भव्य सम्मान, ढोल-नगाड़ों और पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत

satmark news July 22, 2026 2
ashok f
  • Breaking news
  • Haryana

अशोक कुमार बाल्यान ने पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, गुलावद के प्रधानाचार्य पद का संभाला कार्यभार

satmark news July 22, 2026 2
Screenshot_2026-07-21-16-46-04-48_92460851df6f172a4592fca41cc2d2e6
  • Breaking news
  • Haryana

फरीदाबाद में एडवोकेट के घर 2.95 करोड़ की चोरी: 2 किलो सोना और 20 लाख कैश ले उड़े चोर, AC की खिड़की तोड़कर घुसे

satmark news July 22, 2026 2

You May Have Missed

KCM
  • Breaking news
  • Haryana

KCM वर्ल्ड स्कूल में JEE और नीट 2026 के सफल विद्यार्थियों का भव्य सम्मान, ढोल-नगाड़ों और पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत

satmark news July 22, 2026 2
ashok f
  • Breaking news
  • Haryana

अशोक कुमार बाल्यान ने पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, गुलावद के प्रधानाचार्य पद का संभाला कार्यभार

satmark news July 22, 2026 2
Screenshot_2026-07-21-16-46-04-48_92460851df6f172a4592fca41cc2d2e6
  • Breaking news
  • Haryana

फरीदाबाद में एडवोकेट के घर 2.95 करोड़ की चोरी: 2 किलो सोना और 20 लाख कैश ले उड़े चोर, AC की खिड़की तोड़कर घुसे

satmark news July 22, 2026 2
41595f7a-03c7-46dc-a81f-ce14d6fe5d42-1.jpg
  • Breaking news
  • Haryana

पलवल नगर परिषद वार्ड-8 की ‘बम्बे पार कॉलोनी’ का नाम बदला, अब कहलाएगी ‘सिद्धार्थ नगर’

satmark news July 22, 2026 2
  • Home
  • Breaking news
  • Haryana
  • Rajasthan
  • Uttar Pradesh
  • About Us
  • Advertise With Us
  • Janta Bolegi
  • Facebook
  • Instagram
  • Youtube
  • Whatsapp
  • X
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.