अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर हाई टैरिफ लगाने का आरोप लगाते हुए कहा कि अब अमेरिका भारत से बड़ा मुनाफा कमाएगा।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर भारत को लेकर बड़ा बयान दिया है। ट्रंप ने कहा कि भारत ने लंबे समय तक अमेरिका का फायदा उठाया और अमेरिकी उत्पादों पर भारी टैक्स (टैरिफ) लगाया।
ट्रंप ने खास तौर पर Harley-Davidson मोटरसाइकिल का जिक्र करते हुए कहा कि भारत में इस पर कभी 200% तक टैरिफ लगाया गया, जिससे अमेरिकी कंपनियों को नुकसान हुआ।
ट्रंप ने कहा भारत ने हम पर बहुत ज्यादा टैरिफ लगाया और बदले में हमें कुछ खास नहीं दिया।
हालांकि उन्होंने यह भी साफ किया कि यह स्थिति उनके कार्यकाल से पहले की थी, लेकिन अब अमेरिका अपनी नीति बदल चुका है।
ट्रंप का दावा है की अब अमेरिका भारत के साथ व्यापार में ज्यादा मुनाफा कमाएगा और संतुलन बनाएगा।
यह बयान ऐसे समय में आया है जब भारत-अमेरिका के बीच व्यापारिक संबंध मजबूत हो रहे हैं, लेकिन टैरिफ और मार्केट एक्सेस जैसे मुद्दे अभी भी संवेदनशील बने हुए हैं।
