Skip to content
July 22, 2026
  • Facebook
  • Instagram
  • Youtube
  • Whatsapp
  • X
satmark logo

Satmark News

सच का निशान

Primary Menu
  • Home
  • Breaking news
  • Haryana
  • Rajasthan
  • Uttar Pradesh
  • About Us
    • Privacy Policy
  • Advertise With Us
  • Janta Bolegi
Light/Dark Button
Watch Video
  • Home
  • Haryana
  • Faridabad में बड़ा हादसा! जेवर एयरपोर्ट एक्सप्रेसवे साइट पर क्रेन पलटी, 3 मजदूरों की मौत, रेस्क्यू जारी
  • Breaking news
  • Haryana

Faridabad में बड़ा हादसा! जेवर एयरपोर्ट एक्सप्रेसवे साइट पर क्रेन पलटी, 3 मजदूरों की मौत, रेस्क्यू जारी

satmark news July 22, 2026 (Last updated: June 4, 2026) 1 minute read 2 comments
Copy of Copy of sal

फरीदाबाद के मोहना क्षेत्र के पन्हेड़ा खुर्द में जेवर एयरपोर्ट एक्सप्रेसवे निर्माण स्थल पर क्रेन पलटने से 3 मजदूरों की मौत, कई के दबे होने की आशंका, रेस्क्यू जारी।

Faridabad ( desk ) 04 June 2026 |

हरियाणा के फरीदाबाद जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। मोहना इलाके के पन्हेड़ा खुर्द गांव के पास निर्माणाधीन जेवर एयरपोर्ट एक्सप्रेसवे पर गुरुवार को एक भारी क्रेन पलट गई, जिससे मौके पर ही कम से कम 3 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य मजदूर घायल बताया जा रहा है प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के समय इलाके में तेज आंधी और तूफान चल रहा था और निर्माण कार्य जारी था। इसी दौरान क्रेन अचानक संतुलन खो बैठी और पलट गई, जिससे नीचे काम कर रहे मजदूर इसकी चपेट में आ गए।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और प्रशासन की मदद से तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। आशंका जताई जा रही है कि मलबे के नीचे और भी मजदूर दबे हो सकते हैं, जिनकी तलाश जारी है। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य तेज कर दिया गया। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह एक्सप्रेसवे प्रोजेक्ट दिल्ली-एनसीआर को जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जोड़ने वाला एक महत्वपूर्ण कॉरिडोर है, जिस पर तेजी से निर्माण कार्य चल रहा है। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि निर्माण स्थल पर सुरक्षा मानकों की अनदेखी की जा रही थी। वहीं, घटना के बाद ठेकेदार के मौके से फरार होने की भी चर्चा सामने आ रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। फिलहाल प्रशासन ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

facebookShare on Facebook
TwitterPost on X
PinterestSave

About the Author

satmark news

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: धोलागढ़ में नालियों की बदहाल स्थिति से ग्रामीण परेशान, 4 साल बाद भी नहीं हुआ समाधान
Next: ट्रंप का बड़ा बयान! “भारत ने अमेरिका का फायदा उठाया, अब हम कमाएंगे पैसा

Related Stories

KCM
  • Breaking news
  • Haryana

KCM वर्ल्ड स्कूल में JEE और नीट 2026 के सफल विद्यार्थियों का भव्य सम्मान, ढोल-नगाड़ों और पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत

satmark news July 22, 2026 2
ashok f
  • Breaking news
  • Haryana

अशोक कुमार बाल्यान ने पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, गुलावद के प्रधानाचार्य पद का संभाला कार्यभार

satmark news July 22, 2026 2
Screenshot_2026-07-21-16-46-04-48_92460851df6f172a4592fca41cc2d2e6
  • Breaking news
  • Haryana

फरीदाबाद में एडवोकेट के घर 2.95 करोड़ की चोरी: 2 किलो सोना और 20 लाख कैश ले उड़े चोर, AC की खिड़की तोड़कर घुसे

satmark news July 22, 2026 2

You May Have Missed

KCM
  • Breaking news
  • Haryana

KCM वर्ल्ड स्कूल में JEE और नीट 2026 के सफल विद्यार्थियों का भव्य सम्मान, ढोल-नगाड़ों और पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत

satmark news July 22, 2026 2
ashok f
  • Breaking news
  • Haryana

अशोक कुमार बाल्यान ने पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, गुलावद के प्रधानाचार्य पद का संभाला कार्यभार

satmark news July 22, 2026 2
Screenshot_2026-07-21-16-46-04-48_92460851df6f172a4592fca41cc2d2e6
  • Breaking news
  • Haryana

फरीदाबाद में एडवोकेट के घर 2.95 करोड़ की चोरी: 2 किलो सोना और 20 लाख कैश ले उड़े चोर, AC की खिड़की तोड़कर घुसे

satmark news July 22, 2026 2
41595f7a-03c7-46dc-a81f-ce14d6fe5d42-1.jpg
  • Breaking news
  • Haryana

पलवल नगर परिषद वार्ड-8 की ‘बम्बे पार कॉलोनी’ का नाम बदला, अब कहलाएगी ‘सिद्धार्थ नगर’

satmark news July 22, 2026 2
  • Home
  • Breaking news
  • Haryana
  • Rajasthan
  • Uttar Pradesh
  • About Us
  • Advertise With Us
  • Janta Bolegi
  • Facebook
  • Instagram
  • Youtube
  • Whatsapp
  • X
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.