पलवल(शोयब)15 मई 2026 पलवल पुलिस ने गौ तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए 10 हजार रुपये के इनामी कुख्यात अन्तर्राज्यीय गौ तस्कर जैकम उर्फ फीतना को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी, जिसके बाद उसे हथियार सहित काबू कर लिया गया।डीएसपी क्राइम पलवल श्री अनिल कुमार ने प्रेस वार्ता में बताया कि पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल के निर्देशानुसार गौ तस्करी और संगठित अपराध के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में CIA (AVT) हथीन प्रभारी P/SI दीपक गुलिया की टीम ने उटावड रोड बाईपास पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को दबोचा।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि जैकम उर्फ फीतना अपने साथियों के साथ हथियार लेकर गौकशी की वारदात को अंजाम देने आने वाला है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने पुलिया के आसपास जाल बिछाया। कुछ देर बाद आरोपी मौके पर पहुंचा तो पुलिस ने उसे आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी, लेकिन आरोपी ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग शुरू कर दी।पुलिस के अनुसार आरोपी ने P/SI दीपक गुलिया और ASI वीरेंद्र सिंह पर जान से मारने की नीयत से कई राउंड फायर किए। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने आत्मरक्षा करते हुए आरोपी के पैरों की तरफ फायर किया, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा। इसके बाद पुलिस ने उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।मौके से एक 32 बोर पिस्टल (Made in Italy), मैगजीन और जिंदा रौंद बरामद

