Skip to content
July 22, 2026
  • Facebook
  • Instagram
  • Youtube
  • Whatsapp
  • X
satmark logo

Satmark News

सच का निशान

Primary Menu
  • Home
  • Breaking news
  • Haryana
  • Rajasthan
  • Uttar Pradesh
  • About Us
    • Privacy Policy
  • Advertise With Us
  • Janta Bolegi
Light/Dark Button
Watch Video
  • Home
  • Haryana
  • यमुनानगर जिला जेल में बंद युवक की इलाज के दौरान मौत, परिजनों ने जेल प्रशासन और पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
  • Breaking news
  • Haryana

यमुनानगर जिला जेल में बंद युवक की इलाज के दौरान मौत, परिजनों ने जेल प्रशासन और पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

satmark news July 22, 2026 (Last updated: July 11, 2026) 1 minute read 2 comments
YAMUNANAGAR NEWS

यमुनानगर जिला जेल में बंद 26 वर्षीय राहुल सैनी की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने जेल प्रशासन और पुलिस पर सूचना छिपाने के आरोप लगाए हैं। मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा


यमुनानगर (SHOYAB) यमुनानगर जिला जेल में बंद 26 वर्षीय राहुल सैनी की इलाज के दौरान मौत के बाद मामला तूल पकड़  गया है। मृतक के परिजनों ने पुलिस और जेल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें राहुल की गिरफ्तारी और न्यायिक हिरासत में भेजे जाने की कोई जानकारी नहीं दी गई। वहीं जेल प्रशासन का कहना है कि परिजनों से संपर्क करने की कोशिश की गई थी, लेकिन उपलब्ध मोबाइल नंबर बंद मिला। हालांकि परिजनों ने इस दावे से इनकार किया है।

7 जुलाई से लापता था राहुल
जानकारी के अनुसार, यमुनानगर के गांव ईशरपुर निवासी राहुल सैनी एक कबाड़ी के पास ड्राइवर का काम करता था। परिजनों का कहना है कि वह 7 जुलाई से लापता था और उसकी लगातार तलाश की जा रही थी। शुक्रवार सुबह पुलिस ने उन्हें राहुल की मौत की सूचना दी।

पेट दर्द के बाद अस्पताल लाया गया
पुलिस के अनुसार, राहुल की तबीयत बिगड़ने और पेट दर्द की शिकायत होने पर उसे जिला जेल से सिविल अस्पताल लाया गया। हालत गंभीर होने पर उसका इलाज शुरू किया गया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे और मोर्चरी के बाहर हंगामा करते हुए आरोप लगाया कि राहुल की मौत जेल में हुई है तथा पूरे मामले को छिपाने की कोशिश की जा रही है। उनका यह भी कहना है कि तीन दिन तक उन्हें यह तक नहीं बताया गया कि राहुल जेल में बंद है।

मारपीट के मामले में भेजा गया था जेल
पुलिस के मुताबिक राहुल को 19 जून को जिला जेल के पास एक ढाबे पर हुई मारपीट के मामले में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। प्रारंभिक जांच में उसके पीलिया से पीड़ित होने की बात भी सामने आई है। हालांकि, मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी अस्पताल पहुंचे और परिजनों को समझाकर शांत कराया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
मामले में जेल अधीक्षक का पक्ष जानने के लिए मीडिया ने संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका। फिलहाल सभी की नजर पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के निष्कर्षों पर टिकी है।

facebookShare on Facebook
TwitterPost on X
PinterestSave

About the Author

satmark news

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: सब-इंस्पेक्टर की वर्दी पहनकर किया युवक का अपहरण, 20 घंटे में पानीपत पुलिस ने छुड़ाया; 6 आरोपी गिरफ्तार
Next: पलवल: श्री सत्य साई संजीवनी हॉस्पिटल ने 100 से अधिक बच्चों को दिया नया जीवन, मुफ्त हार्ट सर्जरी की ऐतिहासिक उपलब्धि

Related Stories

KCM
  • Breaking news
  • Haryana

KCM वर्ल्ड स्कूल में JEE और नीट 2026 के सफल विद्यार्थियों का भव्य सम्मान, ढोल-नगाड़ों और पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत

satmark news July 22, 2026 2
ashok f
  • Breaking news
  • Haryana

अशोक कुमार बाल्यान ने पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, गुलावद के प्रधानाचार्य पद का संभाला कार्यभार

satmark news July 22, 2026 2
Screenshot_2026-07-21-16-46-04-48_92460851df6f172a4592fca41cc2d2e6
  • Breaking news
  • Haryana

फरीदाबाद में एडवोकेट के घर 2.95 करोड़ की चोरी: 2 किलो सोना और 20 लाख कैश ले उड़े चोर, AC की खिड़की तोड़कर घुसे

satmark news July 22, 2026 2

You May Have Missed

KCM
  • Breaking news
  • Haryana

KCM वर्ल्ड स्कूल में JEE और नीट 2026 के सफल विद्यार्थियों का भव्य सम्मान, ढोल-नगाड़ों और पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत

satmark news July 22, 2026 2
ashok f
  • Breaking news
  • Haryana

अशोक कुमार बाल्यान ने पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, गुलावद के प्रधानाचार्य पद का संभाला कार्यभार

satmark news July 22, 2026 2
Screenshot_2026-07-21-16-46-04-48_92460851df6f172a4592fca41cc2d2e6
  • Breaking news
  • Haryana

फरीदाबाद में एडवोकेट के घर 2.95 करोड़ की चोरी: 2 किलो सोना और 20 लाख कैश ले उड़े चोर, AC की खिड़की तोड़कर घुसे

satmark news July 22, 2026 2
41595f7a-03c7-46dc-a81f-ce14d6fe5d42-1.jpg
  • Breaking news
  • Haryana

पलवल नगर परिषद वार्ड-8 की ‘बम्बे पार कॉलोनी’ का नाम बदला, अब कहलाएगी ‘सिद्धार्थ नगर’

satmark news July 22, 2026 2
  • Home
  • Breaking news
  • Haryana
  • Rajasthan
  • Uttar Pradesh
  • About Us
  • Advertise With Us
  • Janta Bolegi
  • Facebook
  • Instagram
  • Youtube
  • Whatsapp
  • X
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.