पलवल में Scorpio Classic हादसे में Airbag नहीं खुलने से दो लोगों की मौत। परिवार ने Prime Motors पर सबूतों से छेड़छाड़ के गंभीर आरोप लगाए, जांच की मांग।
पलवल (संजीव राठौर) | 24 मई 2026
पलवल में Mahindra Scorpio Classic से जुड़ा एक दर्दनाक सड़क हादसा अब गंभीर सवालों और आरोपों के घेरे में आ गया है। इस हादसे ने एक परिवार से उसके दो अपनों को छीन लिया, जबकि दो महिलाएं आज भी गंभीर हालत में जिंदगी से जूझ रही हैं।
जानकारी के अनुसार, हादसे में एक बुजुर्ग महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 21 वर्षीय युवक ने 7 दिन तक अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष करने के बाद दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है।
Airbag Failure पर बड़ा सवाल
इस हादसे के बाद सबसे बड़ा सवाल गाड़ी की सुरक्षा को लेकर उठ रहा है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि इतने भीषण एक्सीडेंट के बावजूद गाड़ी के एयरबैग नहीं खुले।
परिवार का कहना है कि अगर एयरबैग समय पर खुलते, तो शायद उनके अपने आज जिंदा होते।
Prime Motors Palwal पर गंभीर आरोप
हादसे के बाद जब गाड़ी को जांच और मरम्मत के लिए Prime Motors Palwal में ले जाया गया, तो परिवार ने कथित तौर पर वहां कर्मचारियों को गाड़ी के पार्ट्स निकालते हुए पकड़ लिया।
परिवार का दावा है कि इस पूरी घटना की वीडियो रिकॉर्डिंग और लिखित शिकायत उनके पास मौजूद है।
मौके पर मौजूद व्यक्ति ने खुद को “आकाश डेंटर” बताया और कहा कि यह काम मैनेजर “दीपक चौहान” के निर्देश पर किया जा रहा था।
सबूतों से छेड़छाड़ का आरोप
परिवार को आशंका है कि हादसे और Airbag Failure से जुड़े महत्वपूर्ण सबूतों के साथ छेड़छाड़ की जा रही थी, ताकि संबंधित पक्षों पर कार्रवाई से बचा जा सके।
पुलिस में शिकायत, कार्रवाई का इंतजार
इस मामले को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस और निष्पक्ष कार्रवाई सामने नहीं आई है।
परिवार न्याय की मांग कर रहा है और दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाने की अपील कर रहा है।
परिवार की मुख्य मांगें
- Airbag Failure की स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच
- Prime Motors की CCTV फुटेज जब्त कर जांच में शामिल की जाए
- गाड़ी के पार्ट्स की फॉरेंसिक जांच कराई जाए
- सबूतों से छेड़छाड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई हो
- Mahindra management इस मामले में हस्तक्षेप करे
न्याय की उम्मीद
परिवार का कहना है कि उन्होंने अपने अपनों को खो दिया है, और अब उनकी एक ही मांग है- सच्चाई सामने आए और उन्हें न्याय मिले।
Disclaimer
यह सभी आरोप पीड़ित परिवार द्वारा लगाए गए हैं। मामले की जांच जारी है और आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।
