₹42 से ₹53.50 तक बढ़े दाम, घरेलू उपभोक्ताओं को फिलहाल राहत
नई दिल्ली | 1 जून 2026
देशभर में एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी की गई है। तेल कंपनियों ने जून महीने की शुरुआत में कमर्शियल LPG सिलेंडर (19 किलो) के दाम बढ़ा दिए हैं, जिससे होटल, रेस्टोरेंट और छोटे व्यापारियों की लागत बढ़ने वाली है।ताजा अपडेट के मुताबिक, कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में ₹42 से ₹53.50 तक की बढ़ोतरी की गई है।
राजधानी दिल्ली में अब 19 किलो वाला कमर्शियल गैस सिलेंडर करीब ₹3,113.50 का हो गया है, जो पहले ₹3,071.50 था।
प्रमुख शहरों में नई कीमतें
- दिल्ली: ₹3,113.50 (₹42 की बढ़ोतरी)
- मुंबई: ₹3,067.50 (₹43.5 की बढ़ोतरी)
- कोलकाता: ₹3,255.50 (₹53.5 तक बढ़ोतरी)
- चेन्नई: ₹3,283 (₹46 की बढ़ोतरी)
घरेलू सिलेंडर पर क्या असर?
इस बार राहत की बात यह है कि घरेलू LPG (14.2 किलो) सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है, जिससे आम जनता को थोड़ी राहत मिली है।
क्यों बढ़े दाम?
विशेषज्ञों के अनुसार कीमतों में यह बढ़ोतरी मुख्य रूप से
- वैश्विक बाजार में ईंधन की कीमतों में उछाल
- मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के कारण सप्लाई पर असर
- एलपीजी भंडारण बढ़ाने की रणनीति
की वजह से की गई है।
लगातार बढ़ती कमर्शियल LPG कीमतें व्यापारियों के लिए चिंता का विषय बनती जा रही हैं। हालांकि घरेलू सिलेंडर के दाम स्थिर रहने से आम परिवारों को फिलहाल राहत जरूर मिली है, लेकिन महंगाई का असर अप्रत्यक्ष रूप से हर व्यक्ति तक पहुंच सकता है।
