पलवल में मित्तल क्लासेज द्वारा JEE Main और JEE Advanced 2026 में सफल छात्रों के सम्मान में 8 जून को भव्य विजय यात्रा निकाली जाएगी। 20 छात्रों ने IIT में प्रवेश सुनिश्चित किया।
Palwal (Siddarth Sharma) 07 June 2026 |
JEE Main एवं JEE Advanced 2026 में शानदार प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के सम्मान में पलवल के मित्तल क्लासेज द्वारा 8 जून 2026 को प्रातः 8 बजे एक भव्य “विजय यात्रा” का आयोजन किया जाएगा। इस यात्रा का उद्देश्य उन मेधावी छात्रों को सम्मानित करना है, जिन्होंने अपनी मेहनत और लगन से उत्कृष्ट रैंक हासिल कर न केवल संस्थान बल्कि पूरे पलवल जिले का नाम रोशन किया है।
संस्थान प्रबंधन के अनुसार, इस वर्ष मित्तल क्लासेज के विद्यार्थियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया रैंक 671 के साथ कुल 20 विद्यार्थियों का IIT में चयन सुनिश्चित किया है। इस उपलब्धि को उत्सव के रूप में मनाने और अन्य विद्यार्थियों को प्रेरित करने के लिए यह विजय यात्रा निकाली जा रही है।
यह विजय यात्रा 8 जून को सुबह 8 बजे मित्तल क्लासेज से शुरू होकर पलवल शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः संस्थान परिसर में समाप्त होगी। यात्रा के दौरान सभी सफल विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में संस्थान के शिक्षक, विद्यार्थी, अभिभावक और शहर के गणमान्य नागरिक भी शामिल होंगे।
संस्थान प्रबंधन ने बताया कि यह सफलता विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के उचित मार्गदर्शन का परिणाम है। मित्तल क्लासेज लगातार विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर मार्गदर्शन देने के लिए प्रतिबद्ध है।
संस्थान की ओर से सभी अभिभावकों, विद्यार्थियों और क्षेत्रवासियों से अपील की गई है कि वे इस विजय यात्रा में शामिल होकर सफल छात्रों का उत्साहवर्धन करें और उनकी उपलब्धियों का सम्मान करें।

