Skip to content
July 22, 2026
  • Facebook
  • Instagram
  • Youtube
  • Whatsapp
  • X
satmark logo

Satmark News

सच का निशान

Primary Menu
  • Home
  • Breaking news
  • Haryana
  • Rajasthan
  • Uttar Pradesh
  • About Us
    • Privacy Policy
  • Advertise With Us
  • Janta Bolegi
Light/Dark Button
Watch Video
  • Home
  • Haryana
  • SIR को लेकर कांग्रेस अलर्ट! पलवल बैठक में जितेंद्र बघेल और करण दलाल ने कार्यकर्ताओं को दिए खास निर्देश
  • Breaking news
  • Haryana

SIR को लेकर कांग्रेस अलर्ट! पलवल बैठक में जितेंद्र बघेल और करण दलाल ने कार्यकर्ताओं को दिए खास निर्देश

satmark news July 22, 2026 (Last updated: June 7, 2026) 1 minute read 2 comments
90ef83f9-45f2-4f28-bb70-13e409c5c63f-1.jpg

पलवल में कांग्रेस की जिला स्तरीय बैठक में हरियाणा कांग्रेस के सह-प्रभारी जितेंद्र बघेल और पूर्व मंत्री करण सिंह दलाल ने एसआईआर प्रक्रिया को लेकर कार्यकर्ताओं को सतर्क रहने और बूथ स्तर पर निगरानी मजबूत करने के निर्देश दिए।

Palwal (Siddarth) 7 June 2026। जिला कांग्रेस कमेटी पलवल के तत्वावधान में रविवार को आमेक्स सिटी स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में विशेष गहन मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR) अभियान को लेकर जिला स्तरीय विशेष बैठक एवं मासिक रिव्यू बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव एवं हरियाणा कांग्रेस के सह-प्रभारी जितेंद्र बघेल मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे, जबकि पूर्व मंत्री करण सिंह दलाल विशेष अतिथि के तौर पर शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष नेत्रपाल अधाना ने की।

बैठक में जिला कांग्रेस के पदाधिकारियों, बीएलए-1 एवं अन्य कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस दौरान निर्वाचन आयोग के विशेष गहन मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान (SIR) को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि कोई भी सही मतदाता सूची से बाहर न हो और किसी भी प्रकार की गड़बड़ी पर तुरंत नजर रखी जाए।

बैठक को संबोधित करते हुए जितेंद्र बघेल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी एसआईआर प्रक्रिया को लेकर पूरी तरह सतर्क और तैयार है। उन्होंने कहा कि किसी भी पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची से नहीं कटने दिया जाएगा और न ही किसी अपात्र व्यक्ति को सूची में शामिल होने दिया जाएगा। इसके लिए पार्टी बूथ स्तर तक विशेष निगरानी व्यवस्था तैयार कर रही है।

उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले चुनावों में मतदाता सूचियों में अनियमितताओं की शिकायतें सामने आई थीं। इसी को देखते हुए कांग्रेस अपने बीएलए-2 कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित कर रही है ताकि किसी भी गड़बड़ी पर तुरंत कार्रवाई की जा सके। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को एसआईआर प्रक्रिया से कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन इसके नाम पर आम जनता को परेशान नहीं किया जाना चाहिए।

बघेल ने प्रदेश और देश के विभिन्न मुद्दों पर भाजपा सरकार को घेरते हुए बढ़ती महंगाई, भ्रष्टाचार और कानून-व्यवस्था की स्थिति पर सवाल उठाए। उन्होंने नीट पेपर लीक मामले का जिक्र करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की भी मांग की।

वहीं पूर्व मंत्री करण सिंह दलाल ने कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने और मतदाता सूची पुनरीक्षण प्रक्रिया पर लगातार नजर रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गांव-गांव और बूथ-बूथ जाकर लोगों को जागरूक करना होगा ताकि किसी भी पात्र मतदाता का नाम सूची से न कटे और मतदान प्रक्रिया की पारदर्शिता बनी रहे।

दलाल ने आरोप लगाया कि पिछले लोकसभा और विधानसभा चुनावों में वोटों के साथ गड़बड़ी की शिकायतें सामने आई थीं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अब हर स्तर पर निगरानी रखेगी और बूथ प्रबंधन को पहले से अधिक मजबूत करेगी। इसके लिए जल्द ही एक बड़ी बैठक आयोजित कर कार्यकर्ताओं को विस्तृत प्रशिक्षण दिया जाएगा।

बैठक की अध्यक्षता कर रहे नेत्रपाल अधाना ने कहा कि लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा और मतदाता सूची के सही पुनरीक्षण की जिम्मेदारी कांग्रेस कार्यकर्ताओं की है। उन्होंने कहा कि कई स्थानों पर योग्य मतदाताओं के नाम सूची से हटाने की शिकायतें मिली हैं, इसलिए कार्यकर्ताओं को पूरी सतर्कता के साथ काम करना होगा।

उन्होंने भरोसा दिलाया कि पलवल जिले में कांग्रेस संगठन एसआईआर प्रक्रिया के दौरान किसी भी कथित अनियमितता पर कड़ी नजर रखेगा और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए पूरी ताकत से काम करेगा।

बैठक में मनीष भारद्वाज,संजय गाबा, सविता कुंडू, शुगर सिंह, शमसुद्दीन, मुकुल देसवाल, बृजभूषण, सोनू चेयरमैन, असगर हुसैन, बदन सिंह जाटव, देवेंद्र शर्मा, विकेश खंडेलवाल, भूपेंद्र नौहवार, इरफान खान, कुलदीप बैंसला, मनोज छांवड़ी, अशोक मुनीरगढ़ी, नरेंद्र चेची, लक्ष्मी नारायण, गौरव गोयल, अजीम खान, रोहतास मावई, वीरेंद्र पोसवाल, अमरदीप रावत, राहुल बासा, अनुज तंवर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Congress Palwal
congress palwal
facebookShare on Facebook
TwitterPost on X
PinterestSave

About the Author

satmark news

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: पलवल में JEE टॉपर्स के सम्मान में मित्तल क्लासेज निकालेगा भव्य विजय यात्रा, 8 जून को होगा आयोजन
Next: पुर्तगाल में देसी गैंगस्टरों का विदेशी गैंगवॉर! भारतीयों पर चली गोलियां, सोशल मीडिया पर दी जान से मारने की धमकी

Related Stories

KCM
  • Breaking news
  • Haryana

KCM वर्ल्ड स्कूल में JEE और नीट 2026 के सफल विद्यार्थियों का भव्य सम्मान, ढोल-नगाड़ों और पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत

satmark news July 22, 2026 2
ashok f
  • Breaking news
  • Haryana

अशोक कुमार बाल्यान ने पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, गुलावद के प्रधानाचार्य पद का संभाला कार्यभार

satmark news July 22, 2026 2
Screenshot_2026-07-21-16-46-04-48_92460851df6f172a4592fca41cc2d2e6
  • Breaking news
  • Haryana

फरीदाबाद में एडवोकेट के घर 2.95 करोड़ की चोरी: 2 किलो सोना और 20 लाख कैश ले उड़े चोर, AC की खिड़की तोड़कर घुसे

satmark news July 22, 2026 2

You May Have Missed

KCM
  • Breaking news
  • Haryana

KCM वर्ल्ड स्कूल में JEE और नीट 2026 के सफल विद्यार्थियों का भव्य सम्मान, ढोल-नगाड़ों और पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत

satmark news July 22, 2026 2
ashok f
  • Breaking news
  • Haryana

अशोक कुमार बाल्यान ने पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, गुलावद के प्रधानाचार्य पद का संभाला कार्यभार

satmark news July 22, 2026 2
Screenshot_2026-07-21-16-46-04-48_92460851df6f172a4592fca41cc2d2e6
  • Breaking news
  • Haryana

फरीदाबाद में एडवोकेट के घर 2.95 करोड़ की चोरी: 2 किलो सोना और 20 लाख कैश ले उड़े चोर, AC की खिड़की तोड़कर घुसे

satmark news July 22, 2026 2
41595f7a-03c7-46dc-a81f-ce14d6fe5d42-1.jpg
  • Breaking news
  • Haryana

पलवल नगर परिषद वार्ड-8 की ‘बम्बे पार कॉलोनी’ का नाम बदला, अब कहलाएगी ‘सिद्धार्थ नगर’

satmark news July 22, 2026 2
  • Home
  • Breaking news
  • Haryana
  • Rajasthan
  • Uttar Pradesh
  • About Us
  • Advertise With Us
  • Janta Bolegi
  • Facebook
  • Instagram
  • Youtube
  • Whatsapp
  • X
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.