पलवल के हुड्डा सेक्टर-2 में 20 जून को दोपहर 2 बजे से शाम 8 बजे तक बिजली सप्लाई बाधित रहेगी। मेघपुर 220 केवी लाइन पर मरम्मत कार्य के चलते कटौती, उपभोक्ताओं को अलर्ट
Palwal 20 June 2026 | पलवल शहर के हुड्डा सेक्टर-2 क्षेत्र में शनिवार (20 जून 2026) को कई घंटों तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। बिजली विभाग की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार मेघपुर 220 केवी पावर हाउस से कुराली की ओर जाने वाली लाइन पर मरम्मत कार्य चल रहा है।
बताया गया है कि हाल ही में गिरे टावरों के कारण लाइन पर कंडक्टर डालने का काम जारी है, जिसके चलते हुड्डा सेक्टर-2 पावर हाउस से जुड़े इलाकों में दोपहर 2 बजे से शाम 8 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी।
विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे बिजली कटौती से पहले अपने जरूरी कार्य निपटा लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।
अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि मरम्मत कार्य निर्धारित समय से पहले पूरा हो जाता है तो बिजली आपूर्ति तय समय से पहले बहाल कर दी जाएगी। विभाग ने अस्थायी असुविधा के लिए खेद भी जताया है।

