पलवल में 220kV लाइन पर काम के चलते कल यानी ( सोमवार 22 June 2026 ) 5 घंटे का शटडाउन रहेगा। 66kV HUDA फीडर और Meerpur Kurali लाइन प्रभावित होगी, जरूरी सेवाएं चालू रहेंगी।
Palwal (Sanjeev Rathor) 21 June 2026 |पलवल जिले में बिजली व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 220kV पलवल–Meerpur Kurali सर्किट-I पर काम तेजी से चल रहा है। विभाग की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार TL-4 से TL-5 और TL-5 से TL-6 के बीच कंडक्टर की स्ट्रिंगिंग और सैगिंग का कार्य जारी है।
बताया गया है कि कल सुबह 09:30 बजे से दोपहर 02:30 बजे तक (करीब 5 घंटे) इस लाइन पर अंतिम सैगिंग और जंपर का काम किया जाएगा। इस दौरान सुरक्षा कारणों से कुछ प्रमुख लाइनों का शटडाउन लिया जाएगा।
इन फीडर्स पर रहेगा असर
- 66kV HUDA सर्किट-I
- 66kV HUDA सर्किट-II
- 220kV Meerpur Kurali सर्किट-II
हालांकि, विभाग ने स्पष्ट किया है कि जरूरी सेवाओं (Essential Feeders) को वैकल्पिक स्रोत (Alternate Source) से सप्लाई दी जाएगी, जिससे आम उपभोक्ताओं को कम से कम परेशानी हो।
बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे निर्धारित समय के दौरान अपने जरूरी कार्य पहले ही निपटा लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।
