Skip to content
July 22, 2026
  • Facebook
  • Instagram
  • Youtube
  • Whatsapp
  • X
satmark logo

Satmark News

सच का निशान

Primary Menu
  • Home
  • Breaking news
  • Haryana
  • Rajasthan
  • Uttar Pradesh
  • About Us
    • Privacy Policy
  • Advertise With Us
  • Janta Bolegi
Light/Dark Button
Watch Video
  • Home
  • Haryana
  • यमुनानगर में ग्रीवेंस कमेटी की बैठक में अनिल विज का सख्त रुख, अधिकारियों से मांगा जवाब
  • Breaking news
  • Haryana

यमुनानगर में ग्रीवेंस कमेटी की बैठक में अनिल विज का सख्त रुख, अधिकारियों से मांगा जवाब

satmark news July 22, 2026 (Last updated: May 29, 2026) 1 minute read 2 comments
img_1213.jpg

यमुनानगर में ग्रीवेंस कमेटी की बैठक में मंत्री अनिल विज ने अधिकारियों की लगाई क्लास, शिकायतों पर ऑन-द-स्पॉट कार्रवाई के दिए निर्देश।

Yamuna Nagar ( डेस्क) 28 may 2026। हरियाणा सरकार की जिला जनसंपर्क एवं कष्ट निवारण समिति (ग्रीवेंस कमेटी) की बैठक शुक्रवार को जगाधरी स्थित अग्रसेन कॉलेज के सभागार में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने की।

हाल ही में सरकार द्वारा ग्रीवेंस कमेटियों में किए गए फेरबदल के बाद यह पहली बार था जब अनिल विज यमुनानगर में इस बैठक की अध्यक्षता करने पहुंचे। बैठक में कुल 15 शिकायतों पर सुनवाई हुई, जिनमें 5 पुरानी और 10 नई शिकायतें शामिल थीं।

बैठक के दौरान बिजली, नगर निगम, राजस्व, सड़क, पुलिस और टाउन प्लानिंग विभाग से जुड़े मामलों पर विस्तार से चर्चा हुई। मंत्री अनिल विज ने अधिकारियों से जवाब तलब करते हुए कई मामलों में मौके पर ही कार्रवाई के निर्देश दिए।

फरियादियों ने अपनी समस्याएं सीधे मंत्री और प्रशासनिक अधिकारियों के सामने रखीं। अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई न होना, शिकायतकर्ताओं को बार-बार दफ्तरों के चक्कर कटवाना और विभागीय लापरवाही जैसे मुद्दे प्रमुखता से सामने आए।

अनिल विज ने अपने सख्त अंदाज में अधिकारियों की जमकर क्लास लगाई और स्पष्ट कहा कि जनता की शिकायतों का समय पर समाधान होना चाहिए। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बैठक के दौरान अधिकारियों में भी हलचल देखने को मिली, क्योंकि मंत्री विज शिकायतों पर तुरंत निर्णय लेने और अधिकारियों से सीधे जवाब मांगने के लिए जाने जाते हैं।

उन्होंने कहा कि ग्रीवेंस कमेटी सरकार और जनता के बीच सीधा संवाद का मंच है, जहां आम लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाता है।

मंत्री ने यह भी घोषणा की कि महीने के आखिरी शुक्रवार को फिर से यमुनानगर में ग्रीवेंस कमेटी की बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें आज की शिकायतों के निपटान और विभागीय कार्रवाई की समीक्षा की जाएगी।

facebookShare on Facebook
TwitterPost on X
PinterestSave

About the Author

satmark news

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: पानीपत में हरियाणा का पहला इलेक्ट्रिक बस स्टैंड शुरू, CM नायब सैनी ने 80 ई-बसों को किया समर्पित
Next: NEET UG 2026: दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, उम्मीदवारों को DTC बसों में मिलेगी मुफ्त यात्रा

Related Stories

KCM
  • Breaking news
  • Haryana

KCM वर्ल्ड स्कूल में JEE और नीट 2026 के सफल विद्यार्थियों का भव्य सम्मान, ढोल-नगाड़ों और पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत

satmark news July 22, 2026 2
ashok f
  • Breaking news
  • Haryana

अशोक कुमार बाल्यान ने पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, गुलावद के प्रधानाचार्य पद का संभाला कार्यभार

satmark news July 22, 2026 2
Screenshot_2026-07-21-16-46-04-48_92460851df6f172a4592fca41cc2d2e6
  • Breaking news
  • Haryana

फरीदाबाद में एडवोकेट के घर 2.95 करोड़ की चोरी: 2 किलो सोना और 20 लाख कैश ले उड़े चोर, AC की खिड़की तोड़कर घुसे

satmark news July 22, 2026 2

You May Have Missed

KCM
  • Breaking news
  • Haryana

KCM वर्ल्ड स्कूल में JEE और नीट 2026 के सफल विद्यार्थियों का भव्य सम्मान, ढोल-नगाड़ों और पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत

satmark news July 22, 2026 2
ashok f
  • Breaking news
  • Haryana

अशोक कुमार बाल्यान ने पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, गुलावद के प्रधानाचार्य पद का संभाला कार्यभार

satmark news July 22, 2026 2
Screenshot_2026-07-21-16-46-04-48_92460851df6f172a4592fca41cc2d2e6
  • Breaking news
  • Haryana

फरीदाबाद में एडवोकेट के घर 2.95 करोड़ की चोरी: 2 किलो सोना और 20 लाख कैश ले उड़े चोर, AC की खिड़की तोड़कर घुसे

satmark news July 22, 2026 2
41595f7a-03c7-46dc-a81f-ce14d6fe5d42-1.jpg
  • Breaking news
  • Haryana

पलवल नगर परिषद वार्ड-8 की ‘बम्बे पार कॉलोनी’ का नाम बदला, अब कहलाएगी ‘सिद्धार्थ नगर’

satmark news July 22, 2026 2
  • Home
  • Breaking news
  • Haryana
  • Rajasthan
  • Uttar Pradesh
  • About Us
  • Advertise With Us
  • Janta Bolegi
  • Facebook
  • Instagram
  • Youtube
  • Whatsapp
  • X
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.