Oplus_16908288
दिल्ली के करोल बाग स्थित गफ्फार मार्केट की चेन वाली गली में पुरी प्लाजा के 13 ब्लॉक में आग लग गई। दमकल विभाग ने 22 गाड़ियां मौके पर तैनात की हैं। आग के कारण और नुकसान का इंतजार है।
दिल्ली ( DESK ) 6 NOV 26| दिल्ली के व्यस्त बाजारों में शामिल गफ्फार मार्केट में आग लगने की सूचना से हड़कंप मच गया। करोल बाग स्थित मार्केट की चेन वाली गली में पुरी प्लाजा के 13 ब्लॉक में एक दुकान में आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया। आग की गंभीरता को देखते हुए दमकल विभाग की कुल 22 गाड़ियों को मौके पर लगाया गया है। इसके अलावा अतिरिक्त पानी के टैंकर और लाइटिंग उपकरण भी घटनास्थल पर भेजे गए हैं, ताकि राहत और बचाव कार्य में किसी तरह की परेशानी न हो।
फिलहाल आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। दुकान में कितना नुकसान हुआ है और आग आसपास की दुकानों तक पहुंची या नहीं, इसकी भी आधिकारिक जानकारी सामने आने का इंतजार है। दमकल विभाग की टीमें आग पर काबू पाने के प्रयास में जुटी हैं।
गफ्फार मार्केट में बड़ी संख्या में दुकानें और व्यावसायिक प्रतिष्ठान हैं। ऐसे में आग की घटना के बाद आसपास के दुकानदारों और स्थानीय लोगों में चिंता का माहौल है। प्रशासन और दमकल विभाग की ओर से विस्तृत जानकारी मिलने के बाद स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।

