दिल्ली पुलिस भर्ती 2025 के तहत Head Constable, Constable, Driver और AWO/TPO पदों के लिए होने वाली PE&MT परीक्षा प्रशासनिक कारणों से स्थगित कर दी गई है। पुराने एडमिट कार्ड अमान्य होंगे और नए शेड्यूल के बाद नए ई-एडमिशन सर्टिफिकेट जारी किए जाएंगे।

नई दिल्ली (SHOYAB)। दिल्ली पुलिस भर्ती 2025 की तैयारी कर रहे हजारों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। दिल्ली पुलिस भर्ती प्रकोष्ठ ने Physical Endurance and Measurement Test (PE&MT) को प्रशासनिक कारणों से फिलहाल स्थगित करने का निर्णय लिया है। यह फैसला Head Constable (Ministerial), Head Constable (AWO/TPO), Constable (Executive) और Constable (Driver) पदों के लिए आयोजित होने वाले शारीरिक दक्षता एवं माप परीक्षण पर लागू होगा।
जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, जिन उम्मीदवारों को पहले ही ई-एडमिशन सर्टिफिकेट या एडमिट कार्ड जारी किए जा चुके हैं, उन्हें अपने एडमिट कार्ड पर अंकित तिथि के अनुसार परीक्षा केंद्र पर रिपोर्ट नहीं करना है। भर्ती प्रक्रिया के लिए संशोधित कार्यक्रम जारी होने के बाद सभी पात्र अभ्यर्थियों के लिए नए ई-एडमिशन सर्टिफिकेट और एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे। दिल्ली पुलिस ने स्पष्ट किया है कि संशोधित PE&MT शेड्यूल और नए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की तिथि जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे नियमित रूप से दिल्ली पुलिस भर्ती पोर्टल पर नजर बनाए रखें, क्योंकि किसी भी उम्मीदवार को अलग से व्यक्तिगत सूचना नहीं भेजी जाएगी।
इस फैसले से उन उम्मीदवारों को फिलहाल इंतजार करना होगा, जो 25 जुलाई से शुरू होने वाले शारीरिक परीक्षण की तैयारी कर रहे थे। भर्ती से जुड़ी आगे की सभी महत्वपूर्ण जानकारी केवल आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी।
