फरीदाबाद पुलिस ने एक सप्ताह में 17 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार कर ₹32 लाख से अधिक की रकम बरामद की। 314 शिकायतों का निस्तारण कर ₹24
फरीदाबाद (sanjeev rathor ) 31 may 2026 |
पुलिस ने साइबर अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सप्ताह में 17 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनसे ₹32,16,583 की राशि बरामद की है, जबकि ₹24,04,029 की रकम विभिन्न खातों में फ्रीज कराई गई है।
पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में साइबर थाना टीमों द्वारा 23 मई से 29 मई के बीच यह कार्रवाई की गई। इस दौरान कुल 7 मामलों में कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, गिरफ्तार किए गए आरोपियों में राघव गांधी, आबिद, मोहम्मद नईम, सचिन कुमार, सूरज गुप्ता, मोहम्मद शाद जफर अली, अंशुमान सिंह, मोहम्मद नोमान, अमर सिंह, उमेद सिंह, रणजीत सिंह, प्रभात कुमार, अभिषेक राणा, प्रशांत, सरबजीत सिंह, तरुणधीर और एक महिला शामिल है।
साइबर थाना एनआईटी, सेंट्रल और बल्लभगढ़ की टीमों संयुक्त रूप से यह कार्रवाई की है। इसके अलावा 314 शिकायतों का निस्तारण करते हुए लाखों रुपए की रकम को समय रहते खातों में फ्रीज कराया गया।फरीदाबाद पुलिस ने आमजन से अपील की है कि साइबर ठगी से बचने के लिए जागरूक रहें और किसी भी प्रकार के लालच में न आएं। यदि किसी के साथ साइबर धोखाधड़ी होती है, तो तुरंत 1930 हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करें या www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें पुलिस का कहना है कि जागरूकता ही साइबर अपराध पर सबसे प्रभावी हथियार है

