Skip to content
July 22, 2026
  • Facebook
  • Instagram
  • Youtube
  • Whatsapp
  • X
satmark logo

Satmark News

सच का निशान

Primary Menu
  • Home
  • Breaking news
  • Haryana
  • Rajasthan
  • Uttar Pradesh
  • About Us
    • Privacy Policy
  • Advertise With Us
  • Janta Bolegi
Light/Dark Button
Watch Video
  • Home
  • Haryana
  • मर्चेंट नेवी में नौकरी के नाम पर ₹5.80 लाख की ठगी, छायंसा पुलिस ने आरोपी बंटी को किया गिरफ्तार
  • Breaking news
  • Haryana

मर्चेंट नेवी में नौकरी के नाम पर ₹5.80 लाख की ठगी, छायंसा पुलिस ने आरोपी बंटी को किया गिरफ्तार

satmark news July 22, 2026 (Last updated: June 3, 2026) 1 minute read 2 comments
Copy of Copy of sal

फरीदाबाद में मर्चेंट नेवी में नौकरी दिलाने के नाम पर ₹5.80 लाख की ठगी का मामला सामने आया। छायंसा थाना पुलिस ने आरोपी बंटी को गिरफ्तार कर जेल भेजा।

Faridabad ( Desk) 03 June 2026 |

फरीदाबाद | मर्चेंट नेवी में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने वाले एक आरोपित को थाना छायंसा पुलिस टीम ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान बंटी निवासी गांव शाहजहांपुर के रूप में हुई है।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि गांव अरूआ निवासी भारत ने थाना छायंसा में शिकायत दी थी। शिकायत में बताया गया कि उसका परिचित बंटी, जो गांव शाहजहांपुर खादर का रहने वाला है, ने उसे मर्चेंट नेवी में नौकरी दिलाने का भरोसा दिया और इस नाम पर ₹5,80,000 की रकम ले ली।

काफी समय बीत जाने के बावजूद न तो शिकायतकर्ता को नौकरी दिलाई गई और न ही उसकी रकम वापस की गई। शिकायत के आधार पर थाना छायंसा में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान सामने आया कि आरो स्वयं मर्चेंट नेवी में कार्यरत है और शिकायतकर्ता का परिचित था। इसी जान-पहचान का फायदा उठाते हुए उसने नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगी की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने शिकायतकर्ता से ₹1,00,000 नकद लिए थे, जबकि ₹4,80,000 बैंक खाते में ट्रांसफर करवाए गए थे।

थाना छायंसा पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए 2 जून को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को माननीय अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी हुई है।

आरोपी

facebookShare on Facebook
TwitterPost on X
PinterestSave

About the Author

satmark news

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: डॉ. अर्चना गुप्ता के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर खेल मंत्री गौरव गौतम ने दी बधाई, कहा– संगठन को मिलेगी नई मजबूती
Next: मेवात गैंगरेप केस! पीड़िता की मौत पर फूटा गुस्सा, 36 बिरादरी का विरोध मार्च, 3 दिन का अल्टीमेटम

Related Stories

KCM
  • Breaking news
  • Haryana

KCM वर्ल्ड स्कूल में JEE और नीट 2026 के सफल विद्यार्थियों का भव्य सम्मान, ढोल-नगाड़ों और पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत

satmark news July 22, 2026 2
ashok f
  • Breaking news
  • Haryana

अशोक कुमार बाल्यान ने पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, गुलावद के प्रधानाचार्य पद का संभाला कार्यभार

satmark news July 22, 2026 2
Screenshot_2026-07-21-16-46-04-48_92460851df6f172a4592fca41cc2d2e6
  • Breaking news
  • Haryana

फरीदाबाद में एडवोकेट के घर 2.95 करोड़ की चोरी: 2 किलो सोना और 20 लाख कैश ले उड़े चोर, AC की खिड़की तोड़कर घुसे

satmark news July 22, 2026 2

You May Have Missed

KCM
  • Breaking news
  • Haryana

KCM वर्ल्ड स्कूल में JEE और नीट 2026 के सफल विद्यार्थियों का भव्य सम्मान, ढोल-नगाड़ों और पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत

satmark news July 22, 2026 2
ashok f
  • Breaking news
  • Haryana

अशोक कुमार बाल्यान ने पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, गुलावद के प्रधानाचार्य पद का संभाला कार्यभार

satmark news July 22, 2026 2
Screenshot_2026-07-21-16-46-04-48_92460851df6f172a4592fca41cc2d2e6
  • Breaking news
  • Haryana

फरीदाबाद में एडवोकेट के घर 2.95 करोड़ की चोरी: 2 किलो सोना और 20 लाख कैश ले उड़े चोर, AC की खिड़की तोड़कर घुसे

satmark news July 22, 2026 2
41595f7a-03c7-46dc-a81f-ce14d6fe5d42-1.jpg
  • Breaking news
  • Haryana

पलवल नगर परिषद वार्ड-8 की ‘बम्बे पार कॉलोनी’ का नाम बदला, अब कहलाएगी ‘सिद्धार्थ नगर’

satmark news July 22, 2026 2
  • Home
  • Breaking news
  • Haryana
  • Rajasthan
  • Uttar Pradesh
  • About Us
  • Advertise With Us
  • Janta Bolegi
  • Facebook
  • Instagram
  • Youtube
  • Whatsapp
  • X
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.