फरीदाबाद पुलिस ने अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 2 देसी कट्टे बरामद किए। दोनों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
Faridabad ( desk ) 06 June 2026 | फरीदाबाद पुलिस द्वारा अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में 6 जून को अपराध शाखाओं की टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से दो अवैध देसी कट्टे बरामद किए हैं।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, अपराध शाखा सेक्टर-56 की टीम ने गांव फतेहपुर चंदीला निवासी उमेश (23) को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से एक अवैध देसी कट्टा बरामद हुआ है। जांच में सामने आया है कि उमेश के खिलाफ पहले से ही आर्म्स एक्ट और चोरी के तीन मामले दर्ज हैं। आरोपी के खिलाफ थाना एनआईटी में मामला दर्ज किया गया है। वहीं दूसरी कार्रवाई में क्राइम ब्रांच एनआईटी की टीम ने ओखला, दिल्ली निवासी महेश (21) को दशहरा ग्राउंड NIT-3 फरीदाबाद के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से एक अवैध देसी कट्टा बरामद हुआ है। उसके खिलाफ थाना एसजीएम नगर में शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। दोनों आरोपितों को माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
फरीदाबाद पुलिस का कहना है कि अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

