Skip to content
July 22, 2026
  • Facebook
  • Instagram
  • Youtube
  • Whatsapp
  • X
satmark logo

Satmark News

सच का निशान

Primary Menu
  • Home
  • Breaking news
  • Haryana
  • Rajasthan
  • Uttar Pradesh
  • About Us
    • Privacy Policy
  • Advertise With Us
  • Janta Bolegi
Light/Dark Button
Watch Video
  • Home
  • Haryana
  • हथीन बैंक में दिनदहाड़े ठगी! CCTV में कैद, 50 हजार रुपये लेकर फरार आरोपी, कार्रवाई पर सवाल
  • Breaking news
  • Haryana

हथीन बैंक में दिनदहाड़े ठगी! CCTV में कैद, 50 हजार रुपये लेकर फरार आरोपी, कार्रवाई पर सवाल

satmark news July 22, 2026 (Last updated: June 16, 2026) 1 minute read 2 comments
img_1893.jpg

पलवल के हथीन में बैंक के अंदर 50 हजार रुपये की ठगी CCTV में कैद, आरोपी फरार। पीड़ित ने कार्रवाई न होने पर उठाए सवाल।

Hathin (Sanjeev Rathor) 16 June 2026 | पलवल जिले के हथीन क्षेत्र स्थित एक बैंक के अंदर हुई ठगी की वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। शातिर आरोपी ने भीड़भाड़ के बीच बेहद चालाकी से एक व्यक्ति के बैग से करीब 50,000 रुपये निकाल लिए। पूरी घटना बैंक के CCTV कैमरे में कैद हो गई है, लेकिन इसके बावजूद अब तक आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी पहले बैंक के अंदर खड़ा होकर अपने शिकार पर नजर रखता है। फुटेज में देखा जा सकता है कि वह धीरे-धीरे पीड़ित के करीब पहुंचता है इसी दौरान आरोपी ने बेहद शातिर तरीके से नुकीली वस्तु से बैग को नीचे की ओर से काट दिया और कुछ ही सेकंड में उसमें रखी नकदी निकालकर मौके से फरार हो गया। पूरी वारदात इतनी तेजी से हुई कि आसपास मौजूद लोगों और सुरक्षा गार्ड को इसकी भनक तक नहीं लगी। घटना के समय बैंक में काफी भीड़ मौजूद थी और सुरक्षा गार्ड भी तैनात था, लेकिन इसके बावजूद आरोपी आसानी से वारदात को अंजाम देकर निकल गया।

पीड़ित के अनुसार, CCTV फुटेज में आरोपी का चेहरा साफ दिखाई दे रहा है। इसके बावजूद अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है, जिससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। पीड़ित ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की है।यह घटना बताती है कि ठग अब नए और खतरनाक तरीके अपनाकर लोगों को निशाना बना रहे हैं। ऐसे में बैंक या भीड़भाड़ वाली जगहों पर विशेष सतर्कता बरतना बेहद जरूरी है।

facebookShare on Facebook
TwitterPost on X
PinterestSave

About the Author

satmark news

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: दिल्ली-एनसीआर में मौसम का अलर्ट, अगले 2 घंटे रहेंगे बेहद अहम
Next: NEET री-एग्जाम से पहले बड़ा फैसला! केंद्र सरकार ने Telegram पर लगाई अस्थायी रोक, 22 जून तक बंद रहेगा ऐप

Related Stories

KCM
  • Breaking news
  • Haryana

KCM वर्ल्ड स्कूल में JEE और नीट 2026 के सफल विद्यार्थियों का भव्य सम्मान, ढोल-नगाड़ों और पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत

satmark news July 22, 2026 2
ashok f
  • Breaking news
  • Haryana

अशोक कुमार बाल्यान ने पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, गुलावद के प्रधानाचार्य पद का संभाला कार्यभार

satmark news July 22, 2026 2
Screenshot_2026-07-21-16-46-04-48_92460851df6f172a4592fca41cc2d2e6
  • Breaking news
  • Haryana

फरीदाबाद में एडवोकेट के घर 2.95 करोड़ की चोरी: 2 किलो सोना और 20 लाख कैश ले उड़े चोर, AC की खिड़की तोड़कर घुसे

satmark news July 22, 2026 2

You May Have Missed

KCM
  • Breaking news
  • Haryana

KCM वर्ल्ड स्कूल में JEE और नीट 2026 के सफल विद्यार्थियों का भव्य सम्मान, ढोल-नगाड़ों और पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत

satmark news July 22, 2026 2
ashok f
  • Breaking news
  • Haryana

अशोक कुमार बाल्यान ने पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, गुलावद के प्रधानाचार्य पद का संभाला कार्यभार

satmark news July 22, 2026 2
Screenshot_2026-07-21-16-46-04-48_92460851df6f172a4592fca41cc2d2e6
  • Breaking news
  • Haryana

फरीदाबाद में एडवोकेट के घर 2.95 करोड़ की चोरी: 2 किलो सोना और 20 लाख कैश ले उड़े चोर, AC की खिड़की तोड़कर घुसे

satmark news July 22, 2026 2
41595f7a-03c7-46dc-a81f-ce14d6fe5d42-1.jpg
  • Breaking news
  • Haryana

पलवल नगर परिषद वार्ड-8 की ‘बम्बे पार कॉलोनी’ का नाम बदला, अब कहलाएगी ‘सिद्धार्थ नगर’

satmark news July 22, 2026 2
  • Home
  • Breaking news
  • Haryana
  • Rajasthan
  • Uttar Pradesh
  • About Us
  • Advertise With Us
  • Janta Bolegi
  • Facebook
  • Instagram
  • Youtube
  • Whatsapp
  • X
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.