पलवल के लोहागढ़ गांव में 150-200 ग्रामीणों ने बिजली कटौती से नाराज़ होकर शहर की पानी सप्लाई बंद कर दी। जानिए पूरी खबर।
Palwal (Desk) 14 June 2026 |पलवल के गांव लोहागढ़ में बिजली संकट के खिलाफ विरोध अब तेज हो गया है। करीब 150-200 ग्रामीणों ने एकजुट होकर प्रदर्शन किया और पलवल शहर की पानी सप्लाई बंद कर दी।
ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें न तो शहर जैसी सुविधाएं मिल रही हैं और न ही गांव जैसी राहत। लोगों ने आरोप लगाया कि गांव को नगर परिषद में शामिल तो कर लिया गया, लेकिन सुविधाएं आज भी गांव जैसी ही अधूरी हैं।
विरोध कर रहे ग्रामीणों में भूपेंद्र, करमवीर, डॉ. संजू, दलवीर, संतराम, मुनेश, शेर सिंह, सुनीता, और उर्मिला समेत अन्य लोगों ने बताया कि “नगर परिषद में शामिल होने के बाद भी हमें न नियमित बिजली मिल रही है, न पानी की सही व्यवस्था। उल्टा हालात और खराब हो गए हैं।”
ग्रामीणों के अनुसार, लगातार लंबे बिजली कट की वजह से पानी सप्लाई भी प्रभावित हो रही है। कई बार शिकायत के बावजूद समाधान नहीं मिलने पर लोगों ने बूस्टर बंद कर सप्लाई रोक दी।
इस कदम से अब पलवल शहर में पेयजल संकट गहराने की आशंका है, जिससे प्रशासन पर दबाव बढ़ गया है

