देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-UG 2026 को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है।
पेपर लीक और धांधली के आरोपों के बीच NTA और केंद्र सरकार ने परीक्षा को रद्द कर दिया है।
अब यह परीक्षा दोबारा यानी Re-NEET के रूप में 21 जून को कराई जाएगी।
NTA का कहना है कि परीक्षा कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच हुई थी,
लेकिन सामने आए आरोपों के बाद एजेंसी जांच में पूरा सहयोग कर रही है।
साथ ही NTA ने भरोसा दिलाया है कि Re-NEET पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी से होगी !
वही केंद्र सरकार भी पूरी तरह एक्शन मोड में है। मामले की निगरानी हाई लेवल पर की जा रही है, और CBI समेत कई एजेंसियां पेपर लीक नेटवर्क की जांच में जुटी हैं। सुप्रीम कोर्ट में सरकार की ओर से बताया गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद इस पूरे मामले पर नजर बनाए हुए हैं
सुप्रीम कोर्ट में भी इस मामले को लेकर सुनवाई जारी है, जहां परीक्षा प्रणाली में सुधार और जवाबदेही तय करने की मांग उठ रही है।

NTA के अनुसार:
दोबारा रजिस्ट्रेशन की जरूरत नहीं होगी कोई अतिरिक्त फीस नहीं लगेगी
नए एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे
इस पूरे विवाद ने देश की परीक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं
और लाखों छात्रों के मन में चितना और गुस्सा भी साफ देखा जा रहा है।
अब देखना होगा कि Re-NEET के जरिए क्या सिस्टम पर भरोसा वापस आ पाएगा या नहीं।
