220kV Palwal–Meerpur Kurali Ckt-2 लाइन बहाल होने से पलवल और आसपास के इलाकों में बिजली सप्लाई सामान्य हुई। अधिकांश सबस्टेशनों से लोड प्रतिबंध हटे, नूंह में पीक टाइम पर हल्की समस्या संभव।
Palwal (Sanjeev Rathor) 21 June 2026|पलवल जिले और आसपास के इलाकों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। लंबे इंतजार के बाद 220kV Palwal–Meerpur Kurali Ckt-2 लाइन को सफलतापूर्वक बहाल कर दिया गया है। इस बहाली के साथ ही बिजली सप्लाई सिस्टम पर पड़ा भारी दबाव कम हुआ है और अधिकांश क्षेत्रों में अब स्थिति सामान्य हो गई है।
पिछले कुछ दिनों से लाइन बाधित होने के कारण कई सबस्टेशनों पर लोड शिफ्टिंग और कटौती की समस्या बनी हुई थी। लेकिन अब लाइन चालू होने के बाद हालात में बड़ा सुधार देखने को मिल रहा है।
लाइन बहाल होने के बाद नीचे दिए गए सबस्टेशनों पर किसी भी प्रकार का लोड प्रतिबंध नहीं रहेगा
- 66kV Hassanpur
- 220kV Meerpur
- 66kV Rundhi
- 66kV Aurangabad
- 66kV Chandhut
- 66kV Alawalpur
- 66kV Hassapur Khadar
- 66kV Palwal
- 66kV Huda Sector-2
- 220kV Palwal
- 66kV Mandkola
- 66kV Hodal
- 66kV Hathin
इन क्षेत्रों में अब बिजली सप्लाई पहले की तरह सुचारू रूप से चलने की उम्मीद है, जिससे घरेलू, कृषि और औद्योगिक उपभोक्ताओं को सीधी राहत मिलेगी।

यहां अभी भी रह सकती है आंशिक परेशानी 66kV Nuh करीब 5 MVA लोड प्रतिबंध, नूंह क्षेत्र में खासकर शाम के पीक आवर्स के दौरान हल्की कटौती या लो-वोल्टेज की समस्या सामने आ सकती है।
विभाग के अधिकारियों के अनुसार, लाइन के चालू होने से पूरे ग्रिड पर संतुलन बना है और ओवरलोडिंग की समस्या काफी हद तक खत्म हो गई है। आगे भी स्थिति पर नजर रखी जा रही है ताकि उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली मिल सके।
अब तक जिन इलाकों में बार-बार बिजली कटौती हो रही थी, वहां लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। खासकर गर्मी के मौसम में यह बहाली आम जनता के लिए बेहद राहत भरी साबित होगी।
https://satmarknews.in/palwal-power-cut-huda-sector-2-20-june-2026/
