Skip to content
July 22, 2026
  • Facebook
  • Instagram
  • Youtube
  • Whatsapp
  • X
satmark logo

Satmark News

सच का निशान

Primary Menu
  • Home
  • Breaking news
  • Haryana
  • Rajasthan
  • Uttar Pradesh
  • About Us
    • Privacy Policy
  • Advertise With Us
  • Janta Bolegi
Light/Dark Button
Watch Video
  • Home
  • Haryana
  • बस में वर्दी vs नियम! टिकट मांगते ही भड़का कथित पुलिसकर्मी, पलवल रोडवेज में बवाल
  • Breaking news
  • Haryana

बस में वर्दी vs नियम! टिकट मांगते ही भड़का कथित पुलिसकर्मी, पलवल रोडवेज में बवाल

satmark news July 22, 2026 (Last updated: June 29, 2026) 1 minute read 2 comments
img_2255.jpg

पलवल-बल्लभगढ़ हरियाणा रोडवेज बस में टिकट को लेकर विवाद, कथित पुलिसकर्मी ने कंडक्टर को मारा थप्पड़, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।

Palwal (Desk) 29 June 2026 |हरियाणा रोडवेज की बस में टिकट को लेकर विवाद का एक गंभीर मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, पलवल से बल्लभगढ़ जा रही इस बस में उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब कंडक्टर ने एक यात्री से टिकट के पैसे मागे तो जिसने खुद को कथित पुलिस कर्मी बताया।

सूत्रों के मुताबिक, कंडक्टर द्वारा टिकट मांगे जाने पर उक्त व्यक्ति ने किराया देने से इनकार करते हुए अपनी पहचान मोबाइल फोन में आईडी कार्ड दिखाकर साबित करने की कोशिश की। हालांकि, कंडक्टर ने नियमों का हवाला देते हुए फिजिकल (मूल) पहचान पत्र दिखाने की मांग की, जिस पर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई।

बताया जा रहा है कि विवाद तेजी से बढ़ा और आरोप है कि गुस्से में आए कथित पुलिस कर्मी ने कंडक्टर को थप्पड़ मार दिया। इस घटना के बाद बस के अंदर माहौल तनावपूर्ण हो गया और यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। कुछ यात्रियों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन स्थिति कुछ समय तक नियंत्रण से बाहर रही।

इस दौरान बस में मौजूद किसी यात्री ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में बस के अंदर हो रहा विवाद साफ देखा जा सकता है, हालांकि वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की गई है।

यह वीडियो सूत्रों के माध्यम से प्राप्त हुआ है, और फिलहाल इस मामले में हरियाणा रोडवेज या पुलिस विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

इस घटना ने एक बार फिर सार्वजनिक परिवहन में नियमों के पालन और वर्दी के दुरुपयोग को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। यदि आरोप सही पाए जाते हैं, तो यह मामला न सिर्फ अनुशासनहीनता बल्कि कानून के दुरुपयोग का भी उदाहरण बन सकता है।

facebookShare on Facebook
TwitterPost on X
PinterestSave

About the Author

satmark news

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: जयपुर में जमीन घोटाले का बड़ा खुलासा!पार्क और मंदिर की जमीन पर काटे गए प्लॉट, कॉलोनीवासियों ने उठाए सवाल
Next: पूर्व विधायक रूप लाल मेहता की प्रतिमा बदहाल! रिंकल अमरपुरिया ने उठाया मुद्दा, मंत्री गौरव गौतम से अपील

Related Stories

KCM
  • Breaking news
  • Haryana

KCM वर्ल्ड स्कूल में JEE और नीट 2026 के सफल विद्यार्थियों का भव्य सम्मान, ढोल-नगाड़ों और पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत

satmark news July 22, 2026 2
ashok f
  • Breaking news
  • Haryana

अशोक कुमार बाल्यान ने पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, गुलावद के प्रधानाचार्य पद का संभाला कार्यभार

satmark news July 22, 2026 2
Screenshot_2026-07-21-16-46-04-48_92460851df6f172a4592fca41cc2d2e6
  • Breaking news
  • Haryana

फरीदाबाद में एडवोकेट के घर 2.95 करोड़ की चोरी: 2 किलो सोना और 20 लाख कैश ले उड़े चोर, AC की खिड़की तोड़कर घुसे

satmark news July 22, 2026 2

You May Have Missed

KCM
  • Breaking news
  • Haryana

KCM वर्ल्ड स्कूल में JEE और नीट 2026 के सफल विद्यार्थियों का भव्य सम्मान, ढोल-नगाड़ों और पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत

satmark news July 22, 2026 2
ashok f
  • Breaking news
  • Haryana

अशोक कुमार बाल्यान ने पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, गुलावद के प्रधानाचार्य पद का संभाला कार्यभार

satmark news July 22, 2026 2
Screenshot_2026-07-21-16-46-04-48_92460851df6f172a4592fca41cc2d2e6
  • Breaking news
  • Haryana

फरीदाबाद में एडवोकेट के घर 2.95 करोड़ की चोरी: 2 किलो सोना और 20 लाख कैश ले उड़े चोर, AC की खिड़की तोड़कर घुसे

satmark news July 22, 2026 2
41595f7a-03c7-46dc-a81f-ce14d6fe5d42-1.jpg
  • Breaking news
  • Haryana

पलवल नगर परिषद वार्ड-8 की ‘बम्बे पार कॉलोनी’ का नाम बदला, अब कहलाएगी ‘सिद्धार्थ नगर’

satmark news July 22, 2026 2
  • Home
  • Breaking news
  • Haryana
  • Rajasthan
  • Uttar Pradesh
  • About Us
  • Advertise With Us
  • Janta Bolegi
  • Facebook
  • Instagram
  • Youtube
  • Whatsapp
  • X
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.