Skip to content
July 22, 2026
  • Facebook
  • Instagram
  • Youtube
  • Whatsapp
  • X
satmark logo

Satmark News

सच का निशान

Primary Menu
  • Home
  • Breaking news
  • Haryana
  • Rajasthan
  • Uttar Pradesh
  • About Us
    • Privacy Policy
  • Advertise With Us
  • Janta Bolegi
Light/Dark Button
Watch Video
  • Home
  • Haryana
  • पलवल जिले के 8 स्कूल बनेंगे CM Shri स्कूल, हथीन के 4 स्कूल भी शामिल
  • Breaking news
  • Haryana

पलवल जिले के 8 स्कूल बनेंगे CM Shri स्कूल, हथीन के 4 स्कूल भी शामिल

satmark news July 22, 2026 (Last updated: June 2, 2026) 1 minute read 2 comments
70852fb9-7385-46f5-abd9-609889736d43.jpg

पलवल जिले के 8 राजकीय विद्यालयों को CM Shri स्कूल का दर्जा मिलेगा। हथीन के 4 स्कूलों सहित सभी में स्मार्ट क्लास, CBSE पाठ्यक्रम और आधुनिक सुविधाएं विकसित होंगी।

पलवल, हथींन (desk ) 02 June 2026 |

शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण बनाने की दिशा में हरियाणा सरकार बड़ा कदम उठा रही है। जिले के आठ राजकीय विद्यालयों को जल्द ही CM Shri स्कूल का दर्जा दिया जाएगा।

यह जानकारी स्थानीय विधायक मोहम्मद इसराईल चौधरी ने सोमवार को अपने कार्यालय में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान दी। इस कार्यक्रम में उन्होंने क्षेत्र के लोगों की समस्याएं सुनीं और मौके पर ही संबंधित विभागों को समाधान के निर्देश दिए| जनसंवाद के दौरान लोगों ने बिजली, पानी और परिवार पहचान पत्र (PPP) से जुड़ी समस्याएं उठाईं, जिन पर विधायक ने अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

विधायक ने बताया कि शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए जिले के 8 सरकारी स्कूलों को अपग्रेड किया जा रहा है और इसके लिए अधिसूचना भी जारी हो चुकी है।

हथीन विधानसभा के इन 4 स्कूलों को मिलेगा दर्जा:

  • राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, उटावड़
  • राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मलाई
  • राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (कन्या), बहीन
  • राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, टीकरी ब्राह्मण

अन्य 4 स्कूल भी शामिल:

  • खंड हसनपुर का खांबी विद्यालय
  • होडल का औरंगाबाद विद्यालय
  • राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, भीड़ूकी
  • राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, घोड़ी
Source MLA Israil pro

विधायक ने कहा कि इन स्कूलों में अब CBSE पाठ्यक्रम, स्मार्ट क्लासरूम, डिजिटल लाइब्रेरी, आधुनिक लैब (विज्ञान, गणित, कंप्यूटर) और बेहतर खेल सुविधाएं विकसित की जाएंगी। उन्होंने यह भी कहा कि इन संस्थानों में छात्रों को निःशुल्क और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को भी बेहतर शिक्षा का अवसर मिलेगा।

विधायक ने भरोसा दिलाया कि हरियाणा सरकार हथीन क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध है और शिक्षा के क्षेत्र में यह पहल बड़ा बदलाव लाएगी।

facebookShare on Facebook
TwitterPost on X
PinterestSave

About the Author

satmark news

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: हरियाणा में अगले 4–5 दिन बदला रहेगा मौसम, बारिश-आंधी का अलर्ट जारी
Next: नूंह में पुलिस-गोतस्कर मुठभेड़, एक आरोपी घायल -7 गोवंश बरामद

Related Stories

KCM
  • Breaking news
  • Haryana

KCM वर्ल्ड स्कूल में JEE और नीट 2026 के सफल विद्यार्थियों का भव्य सम्मान, ढोल-नगाड़ों और पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत

satmark news July 22, 2026 2
ashok f
  • Breaking news
  • Haryana

अशोक कुमार बाल्यान ने पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, गुलावद के प्रधानाचार्य पद का संभाला कार्यभार

satmark news July 22, 2026 2
Screenshot_2026-07-21-16-46-04-48_92460851df6f172a4592fca41cc2d2e6
  • Breaking news
  • Haryana

फरीदाबाद में एडवोकेट के घर 2.95 करोड़ की चोरी: 2 किलो सोना और 20 लाख कैश ले उड़े चोर, AC की खिड़की तोड़कर घुसे

satmark news July 22, 2026 2

You May Have Missed

KCM
  • Breaking news
  • Haryana

KCM वर्ल्ड स्कूल में JEE और नीट 2026 के सफल विद्यार्थियों का भव्य सम्मान, ढोल-नगाड़ों और पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत

satmark news July 22, 2026 2
ashok f
  • Breaking news
  • Haryana

अशोक कुमार बाल्यान ने पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, गुलावद के प्रधानाचार्य पद का संभाला कार्यभार

satmark news July 22, 2026 2
Screenshot_2026-07-21-16-46-04-48_92460851df6f172a4592fca41cc2d2e6
  • Breaking news
  • Haryana

फरीदाबाद में एडवोकेट के घर 2.95 करोड़ की चोरी: 2 किलो सोना और 20 लाख कैश ले उड़े चोर, AC की खिड़की तोड़कर घुसे

satmark news July 22, 2026 2
41595f7a-03c7-46dc-a81f-ce14d6fe5d42-1.jpg
  • Breaking news
  • Haryana

पलवल नगर परिषद वार्ड-8 की ‘बम्बे पार कॉलोनी’ का नाम बदला, अब कहलाएगी ‘सिद्धार्थ नगर’

satmark news July 22, 2026 2
  • Home
  • Breaking news
  • Haryana
  • Rajasthan
  • Uttar Pradesh
  • About Us
  • Advertise With Us
  • Janta Bolegi
  • Facebook
  • Instagram
  • Youtube
  • Whatsapp
  • X
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.