पलवल के आगरा चौक पर 09 June 2026 सायं 5:30 बजे एक भव्य धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान भगवान श्रीकृष्ण द्वारा अर्जुन को गीता का उपदेश देते हुए बनाई गई विशाल प्रतिमा का उद्घाटन किया जाएगा।
इस कार्यक्रम में हरियाणा सरकार के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचेंगे और प्रतिमा का उद्घाटन करेंगे कार्यक्रम में नगर परिषद चेयरमैन डॉ. यशपाल और जिला नगर आयुक्त मनीषा शर्मा भी विशेष रूप से मौजूद रहेंगी।कार्यक्रम को खास बनाने के लिए सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का भी आयोजन किया गया है, जिसमें स्थानीय कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे।
