Skip to content
July 22, 2026
  • Facebook
  • Instagram
  • Youtube
  • Whatsapp
  • X
satmark logo

Satmark News

सच का निशान

Primary Menu
  • Home
  • Breaking news
  • Haryana
  • Rajasthan
  • Uttar Pradesh
  • About Us
    • Privacy Policy
  • Advertise With Us
  • Janta Bolegi
Light/Dark Button
Watch Video
  • Home
  • Haryana
  • पलवल जिम फायरिंग कांड का बड़ा खुलासा: शिकायतकर्ता ही निकला मास्टरमाइंड, 24 घंटे में पुलिस ने किया पर्दाफाश
  • Breaking news
  • Haryana

पलवल जिम फायरिंग कांड का बड़ा खुलासा: शिकायतकर्ता ही निकला मास्टरमाइंड, 24 घंटे में पुलिस ने किया पर्दाफाश

satmark news July 22, 2026 (Last updated: June 8, 2026) 1 minute read 2 comments
8fefdea8-b9ce-47ec-b70e-27b2ee4c689c.jpg

पलवल में जिम फायरिंग केस का बड़ा खुलासा, शिकायतकर्ता ने खुद रची साजिश। पुलिस ने 24 घंटे में किया पर्दाफाश, 4 आरोपी गिरफ्तार और अवैध हथियार बरामद।

Palwal (desk) 08 June 2026 |

पलवल पुलिस ने जिम में हुई तोड़फोड़ और कथित फायरिंग के मामले में महज 24 घंटे के भीतर बड़ा खुलासा करते हुए पूरे मामले का पर्दाफाश कर दिया है। जांच में सामने आया कि जिस व्यक्ति ने खुद पर फायरिंग का आरोप लगाया था, वही इस पूरी साजिश का मुख्य मास्टरमाइंड निकला। पुलिस ने उसे दो अवैध पिस्तौलों के साथ गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही तोड़फोड़ की वारदात में शामिल तीन अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है, जिनके पास से देसी कट्टा और वारदात में इस्तेमाल की गई लोहे की रॉड बरामद हुई है।

पुलिस का खुलासा

डीएसपी मुख्यालय साहिल ढिल्लों ने प्रेस वार्ता में बताया कि पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल के निर्देशन में क्राइम ब्रांच और थाना गदपुरी की संयुक्त टीम ने इस केस को सुलझाया। जांच में स्पष्ट हुआ कि शिकायतकर्ता ने अपने विरोधियों को हत्या के प्रयास के झूठे केस में फंसाने के लिए खुद ही फायरिंग की थी।

क्या था मामला

6 जून 2026 को धतीर गांव निवासी शेखर ने शिकायत दी थी कि पुरानी रंजिश के चलते कुछ लोगों ने उसकी जिम में घुसकर फायरिंग की, शीशे तोड़े और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने इस आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।

जांच में पलटी कहानी

घटनास्थल से मिले खाली खोल और बुलेट के आधार पर जब पुलिस ने गहराई से जांच की, तो सच्चाई सामने आई। पता चला कि कुछ आरोपियों ने जिम और गाड़ी में तोड़फोड़ की, लेकिन फायरिंग नहीं की। बाद में शिकायतकर्ता ने खुद फायरिंग कर पुलिस को गुमराह करने की को की।

गिरफ्तारियां और बरामदगी

मुख्य साजिशकर्ता शेखर को दो अवैध पिस्तौलों सहित गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा रिंकू को देसी कट्टा के साथ पकड़ा गया, जबकि संदीप और महेश को भी गिरफ्तार कर वारदात में इस्तेमाल लोहे की रॉड बरामद की गई है।

कानूनी कार्रवाई

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ BNS 2023 और आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। जांच के दौरान झूठे आरोप लगाने से जुड़ी धाराएं भी जोड़ी गई हैं।

पुलिस की चेतावनी

डीएसपी ने स्पष्ट कहा कि झूठी सूचना देना, झूठा बयान देना या फर्जी सबूत बनाना कानूनन गंभीर अपराध है। ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही आम लोगों से अपील की गई है कि वे पुलिस को गुमराह करने वाली किसी भी गतिविधि से बचें।

पुलिस ने कहा है कि मामले की गहन जांच जारी है और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

facebookShare on Facebook
TwitterPost on X
PinterestSave

About the Author

satmark news

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: पलवल में 30 लाख का ‘एक्सपीरिएंशियल टॉयलेट’ शुरू, खेल मंत्री गौरव गौतम ने किया उद्घाटन
Next: हरियाणा पुलिस में बड़ा फेरबदल!37 इंस्पेक्टरों के तबादले, नई पोस्टिंग की पूरी लिस्ट

Related Stories

KCM
  • Breaking news
  • Haryana

KCM वर्ल्ड स्कूल में JEE और नीट 2026 के सफल विद्यार्थियों का भव्य सम्मान, ढोल-नगाड़ों और पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत

satmark news July 22, 2026 2
ashok f
  • Breaking news
  • Haryana

अशोक कुमार बाल्यान ने पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, गुलावद के प्रधानाचार्य पद का संभाला कार्यभार

satmark news July 22, 2026 2
Screenshot_2026-07-21-16-46-04-48_92460851df6f172a4592fca41cc2d2e6
  • Breaking news
  • Haryana

फरीदाबाद में एडवोकेट के घर 2.95 करोड़ की चोरी: 2 किलो सोना और 20 लाख कैश ले उड़े चोर, AC की खिड़की तोड़कर घुसे

satmark news July 22, 2026 2

You May Have Missed

KCM
  • Breaking news
  • Haryana

KCM वर्ल्ड स्कूल में JEE और नीट 2026 के सफल विद्यार्थियों का भव्य सम्मान, ढोल-नगाड़ों और पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत

satmark news July 22, 2026 2
ashok f
  • Breaking news
  • Haryana

अशोक कुमार बाल्यान ने पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, गुलावद के प्रधानाचार्य पद का संभाला कार्यभार

satmark news July 22, 2026 2
Screenshot_2026-07-21-16-46-04-48_92460851df6f172a4592fca41cc2d2e6
  • Breaking news
  • Haryana

फरीदाबाद में एडवोकेट के घर 2.95 करोड़ की चोरी: 2 किलो सोना और 20 लाख कैश ले उड़े चोर, AC की खिड़की तोड़कर घुसे

satmark news July 22, 2026 2
41595f7a-03c7-46dc-a81f-ce14d6fe5d42-1.jpg
  • Breaking news
  • Haryana

पलवल नगर परिषद वार्ड-8 की ‘बम्बे पार कॉलोनी’ का नाम बदला, अब कहलाएगी ‘सिद्धार्थ नगर’

satmark news July 22, 2026 2
  • Home
  • Breaking news
  • Haryana
  • Rajasthan
  • Uttar Pradesh
  • About Us
  • Advertise With Us
  • Janta Bolegi
  • Facebook
  • Instagram
  • Youtube
  • Whatsapp
  • X
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.