हरियाणा सरकार ने आतंकवाद से निपटने के लिए ATS का गठन किया। CID के तहत काम करेगी नई यूनिट, पंचकूला होगा मुख्यालय।
Panchkula (desk) 12 June 2026 |
हरियाणा सरकार ने प्रदेश में आतंकवाद और उससे जुड़े मामलों से प्रभावी तरीके से निपटने के लिए बड़ा फैसला लेते हुए एंटी टेररिज्म स्क्वाड (ATS) के गठन की अधिसूचना जारी कर दी है। यह अधिसूचना 10 जून 2026 को हरियाणा गवर्नमेंट गजट (Extraordinary) में प्रकाशित की गई।
CID के तहत काम करेगी ATS
सरकार द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, यह विशेष यूनिट क्राइम इन्वेस्टिगेशन डिपार्टमेंट (CID) के तहत कार्य करेगी। इसका मुख्य उद्देश्य आतंकवाद से जुड़े मामलों की जांच को तेज करना और पुलिस सेवा की दक्षता बढ़ाना है।

IG रैंक का अधिकारी होगा प्रमुख
ATS का नेतृत्व इंस्पेक्टर जनरल (IG) रैंक के अधिकारी द्वारा किया जाएगा, जो पुलिस महानिदेशक (DGP) को रिपोर्ट करेगा।
पंचकूला होगा मुख्यालय
नई गठित ATS का मुख्यालय पंचकूला में स्थापित किया जाएगा, जहां से पूरे राज्य में आतंकवाद से जुड़े मामलों की निगरानी और कार्रवाई की जाएगी।
सरकार का उद्देश्य
सरकार का कहना है कि इस कदम से प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा और आतंकवाद जैसी चुनौतियों से प्रभावी तरीके से निपटा जा सकेगा।
