गुरुग्राम में ACB की बड़ी कार्रवाई, मानेसर महिला थाने की हेड कांस्टेबल को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया।
Gurugram (Desk) 12 June 2026 | हरियाणा के गुरुग्राम से भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने मानेसर स्थित महिला थाने में तैनात एक हेड कांस्टेबल को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। गिरफ्तार पुलिसकर्मी की पहचान कविता के रूप में हुई है।
मामले से नाम हटाने के बदले मांगी रिश्वत
सूत्रों के अनुसार, एक आपराधिक मामले में शिकायतकर्ता के परिजनों के नाम शामिल थे। आरोप है कि हेड कांस्टेबल कविता ने इस केस से नाम हटाने और राहत दिलाने के नाम पर पैसों की मांग की थी। दोनों पक्षों के बीच 50 हजार रुपये में सौदा तय हुआ था।
शिकायत के बाद ACB ने रचा प्लान
शिकायतकर्ता ने रिश्वत देने से इनकार करते हुए पूरे मामले की जानकारी ACB गुरुग्राम को दी। इसके बाद टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए ट्रैप प्लान से गिरफ्तार किया | शिकायतकर्ता को विशेष केमिकल लगे नोट दिए गए और उसे आरोपी के पास भेजा गया।

रंगे हाथ पकड़ी गई आरोपी
जैसे ही आरोपी महिला पुलिसकर्मी ने तय राशि स्वीकार की, ACB टीम ने मौके पर ही उसे पकड़ लिया। कार्रवाई के दौरान सभी कानूनी प्रक्रिया का पालन किया गया।
भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत केस दर्ज
आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। ACB अब पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
