पलवल में 18 जून को भाजपा का भव्य कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित होगा। नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्षा डॉ. अर्चना गुप्ता के स्वागत में कार्यक्रम, मंत्री गौरव गौतम रहेंगे मौजूद।
Palwal (Sanjeev Rathor) 17 June 2026 |ब्रज क्षेत्र की पावन धरती पलवल में भारतीय जनता पार्टी कल एक भव्य कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन करने जा रही है। यह कार्यक्रम नवनियुक्त भाजपा हरियाणा प्रदेश अध्यक्षा डॉ. अर्चना गुप्ता के स्वागत में आयोजित किया जाएगा, जिसे लेकर कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। यह सम्मेलन 18 जून 2026 (गुरुवार) को मोनार्क बैंक्विट हॉल, आलापुर, पलवल में दोपहर 2:00 बजे आयोजित होगा।

इस अवसर पर हरियाणा सरकार के खेल एवं कानून मंत्री गौरव गौतम विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे और कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम में जिलेभर से भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और समर्थकों के बड़ी संख्या में पहुंचने की उम्मीद है। भाजपा की ओर से सभी कार्यकर्ताओं और समर्थकों से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पहुंचकर प्रदेश नेतृत्व का जोरदार स्वागत करें और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लें।
राजनीतिक जानकारों के मुताबिक, यह सम्मेलन आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भरने की दिशा में अहम माना जा रहा है। कार्यक्रम को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है और तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं।
