पलवल के नेशनल हाईवे फ्लाइओवर के ऊपर चलती Ford Figo डीजल कार में अचानक आग लग गई। चालक ने समय रहते बाहर निकलकर जान बचाई, फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू।
Palwal (Sanjeev) 17 June 2026 |पलवल में नेशनल हाईवे पर उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक चलती हुई कार में अचानक आग लग गई। यह हादसा आगरा चौक फ्लाइओवर के ऊपर हुआ, जहां एक Ford Figo डीजल कार में देखते ही देखते आग का गोला बन गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार चलते-चलते अचानक धुआं निकलने लगा और कुछ ही सेकंड में आग ने पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत गाड़ी रोकी और बाहर निकल गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।आग इतनी तेज थी कि कुछ ही मिनटों में पूरी गाड़ी जलकर खाक हो गई। मौके पर काला धुआं दूर तक दिखाई देता रहा, जिससे हाईवे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया। हालांकि तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी।

हादसे के चलते कुछ समय के लिए हाईवे पर ट्रैफिक भी प्रभावित रहा, हालांकि बाद में स्थिति सामान्य कर दी गई। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन घटना ने एक बार फिर चलती गाड़ि में आग लगने की घटनापर सवाल खड़े कर दिए हैं।
