Skip to content
July 22, 2026
  • Facebook
  • Instagram
  • Youtube
  • Whatsapp
  • X
satmark logo

Satmark News

सच का निशान

Primary Menu
  • Home
  • Breaking news
  • Haryana
  • Rajasthan
  • Uttar Pradesh
  • About Us
    • Privacy Policy
  • Advertise With Us
  • Janta Bolegi
Light/Dark Button
Watch Video
  • Home
  • Haryana
  • पलवल में दर्दनाक हादसा! ब्रज 84 कोस यात्रा के भंडारे में चक्की फटने से व्यक्ति की मौत, सरपंच पर लगे आरोप
  • Bihar
  • Haryana

पलवल में दर्दनाक हादसा! ब्रज 84 कोस यात्रा के भंडारे में चक्की फटने से व्यक्ति की मौत, सरपंच पर लगे आरोप

satmark news July 22, 2026 (Last updated: June 2, 2026) 1 minute read 2 comments
Copy of Copy of sal

पलवल के हथीन में ब्रज 84 कोस यात्रा के भंडारे में चक्की फटने से व्यक्ति की मौत। सरपंच पर दबाव बनाकर काम करवाने का आरोप, BNS 106(1) में केस दर्ज।

Palwal | Satmark News 02 June 2026

हरियाणा के पलवल जिले के हथीन थाना क्षेत्र में ब्रज 84 कोस यात्रा के दौरान लगे भंडारे में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। भंडारे में काम कर रहे एक व्यक्ति की आटा चक्की फटने से मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने गांव के सरपंच पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस को दी गई शिकायत में मृतक के बेटे ने बताया कि उसके पिता पिछले करीब 30 वर्षों से सिलाई का काम करते थे। इन दिनों वह ब्रज 84 कोस यात्रा के भंडारे में सेवा कर रहे थे।

शिकायत के मुताबिक, 2 जून 2026 को गांव के सरपंच ने उन्हें प्रसाद बनाने के लिए बुलाया और बाद में आटा चक्की पर काम करने के लिए कहा।आरोप है कि सरपंच के दबाव में आकर उन्होंने चक्की पर काम शुरू किया। इसी दौरान अचानक चक्की फटने की जोरदार आवाज हुई, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था में उन्हें अस्पताल ले जाते वक़्त रास्ते में मौत हो गई।

मृतक के परिजनों ने सरपंच पर आरोप लगाते हुए कहा कि जबरन काम करवाया गया जोखिम भरे काम में लगाया गया सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं थे लापरवाही के कारण हादसा हुआ घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। परिजनों के बयान दर्ज करने के बाद थाना मुदकड़ी में मुकदमा नंबर 136, दिनांक 02 जून 2026 दर्ज,धारा: BNS 106(1) (लापरवाही से मौत), जांच अधिकारी के अनुसार, मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ब्रज 84 कोस यात्रा जैसे धार्मिक आयोजन के दौरान हुआ यह हादसा सुरक्षा व्यवस्था और जिम्मेदारी पर सवाल खड़े करता है। फिलहाल पुलिस जांच जारी है और जांच रिपोर्ट के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आएगी।

facebookShare on Facebook
TwitterPost on X
PinterestSave

About the Author

satmark news

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Palwal में देवर-देवरानी ने की भाभी के साथ मारपीट, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात!
Next: हरियाणा में बिजली व्यवस्था मजबूत! 16,552 मेगावाट क्षमता, स्मार्ट मीटर और सोलर पर जोर

Related Stories

KCM
  • Breaking news
  • Haryana

KCM वर्ल्ड स्कूल में JEE और नीट 2026 के सफल विद्यार्थियों का भव्य सम्मान, ढोल-नगाड़ों और पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत

satmark news July 22, 2026 2
ashok f
  • Breaking news
  • Haryana

अशोक कुमार बाल्यान ने पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, गुलावद के प्रधानाचार्य पद का संभाला कार्यभार

satmark news July 22, 2026 2
Screenshot_2026-07-21-16-46-04-48_92460851df6f172a4592fca41cc2d2e6
  • Breaking news
  • Haryana

फरीदाबाद में एडवोकेट के घर 2.95 करोड़ की चोरी: 2 किलो सोना और 20 लाख कैश ले उड़े चोर, AC की खिड़की तोड़कर घुसे

satmark news July 22, 2026 2

You May Have Missed

KCM
  • Breaking news
  • Haryana

KCM वर्ल्ड स्कूल में JEE और नीट 2026 के सफल विद्यार्थियों का भव्य सम्मान, ढोल-नगाड़ों और पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत

satmark news July 22, 2026 2
ashok f
  • Breaking news
  • Haryana

अशोक कुमार बाल्यान ने पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, गुलावद के प्रधानाचार्य पद का संभाला कार्यभार

satmark news July 22, 2026 2
Screenshot_2026-07-21-16-46-04-48_92460851df6f172a4592fca41cc2d2e6
  • Breaking news
  • Haryana

फरीदाबाद में एडवोकेट के घर 2.95 करोड़ की चोरी: 2 किलो सोना और 20 लाख कैश ले उड़े चोर, AC की खिड़की तोड़कर घुसे

satmark news July 22, 2026 2
41595f7a-03c7-46dc-a81f-ce14d6fe5d42-1.jpg
  • Breaking news
  • Haryana

पलवल नगर परिषद वार्ड-8 की ‘बम्बे पार कॉलोनी’ का नाम बदला, अब कहलाएगी ‘सिद्धार्थ नगर’

satmark news July 22, 2026 2
  • Home
  • Breaking news
  • Haryana
  • Rajasthan
  • Uttar Pradesh
  • About Us
  • Advertise With Us
  • Janta Bolegi
  • Facebook
  • Instagram
  • Youtube
  • Whatsapp
  • X
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.