Skip to content
July 22, 2026
  • Facebook
  • Instagram
  • Youtube
  • Whatsapp
  • X
satmark logo

Satmark News

सच का निशान

Primary Menu
  • Home
  • Breaking news
  • Haryana
  • Rajasthan
  • Uttar Pradesh
  • About Us
    • Privacy Policy
  • Advertise With Us
  • Janta Bolegi
Light/Dark Button
Watch Video
  • Home
  • Haryana
  • पलवल में पत्रकारों ने पारित किया निंदा प्रस्ताव, पत्रकारों से दुर्व्यवहार के मामले में कार्रवाई की मांग
  • Breaking news
  • Haryana
  • ncr

पलवल में पत्रकारों ने पारित किया निंदा प्रस्ताव, पत्रकारों से दुर्व्यवहार के मामले में कार्रवाई की मांग

satmark news July 22, 2026 (Last updated: July 7, 2026) 1 minute read 2 comments
img_5543.jpg

पलवल में पत्रकारों ने हाल ही में पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार की घटना के विरोध में निंदा प्रस्ताव पारित किया। पत्रकारों ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई और निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए आंदोलन की चेतावनी भी दी।

पलवल (SHOYAB) 7 जुलाई 2026 पलवल जिले के पत्रकारों ने हाल ही में पत्रकारों के साथ हुए कथित दुर्व्यवहार के मामले को लेकर एकजुटता दिखाते हुए निंदा प्रस्ताव पारित किया। पत्रकारों का कहना है कि 30 जून 2026 को गांव औरंगाबाद में प्रशासनिक कार्यक्रम की कवरेज के दौरान जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी के माध्यम से वरिष्ठ पत्रकार सतीश भूटानी के साथ अभद्र व्यवहार किया गया। इसके अलावा वरिष्ठ पत्रकार गुरुदत्त गर्ग और संजीव राठौर के साथ भी कथित रूप से बदसलूकी, गाली-गलौज और दुर्व्यवहार की घटनाएं हुईं।

पत्रकारों ने कहा कि यह घटना जिला उपायुक्त (DC) और पुलिस अधीक्षक (SP)  की मौजूदगी में हुई थी। घटना को सात दिन बीत जाने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने पर पत्रकारों ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।

बैठक में उपस्थित पत्रकारों ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि यह केवल कुछ पत्रकारों पर नहीं, बल्कि पूरे पत्रकार समुदाय के सम्मान और स्वतंत्र पत्रकारिता पर हमला है। उन्होंने हरियाणा सरकार और जिला प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की।

पत्रकारों ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते उचित कार्रवाई नहीं की गई तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाने के लिए बाध्य होंगे। यह निंदा प्रस्ताव वरिष्ठ पत्रकार अजय प्रताप की अध्यक्षता में सर्वसम्मति से पारित किया गया।

बैठक में उपस्थित पत्रकार

अमित चौधरी, राज कुमार भाटिया, महावीर, ऋषि भारद्वाज, अजीत शर्मा, विपिन सैनी, योगेश शर्मा, सतीश भूटानी, सिद्धार्थ शर्मा, संजीव राठौर, सतबीर शर्मा, करतार चौहान, राकेश गर्ग, बीरेंद्र भारद्वाज, हितेश पाराशर, योगेश शर्मा, प्रवीण कुकरेजा, सौरभ वर्मा, महेश बड़गुर्जर, सपना, उमंग वालिया, शोयब, अजय चौहान, गुरुदत्त गर्ग और हरीश वशिष्ठ

facebookShare on Facebook
TwitterPost on X
PinterestSave

About the Author

satmark news

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: दिल्ली के सरकारी स्कूल के मिड-डे मील में मिली मरी हुई छिपकली, पुलिस ने दर्ज की FIR
Next: पलवल में कांग्रेस का ‘युवाओं की गूंज’ जनसंवाद, राव नरेन्द्र सिंह बोले- युवाओं के सपनों की रक्षा समाज की जिम्मेदारी

Related Stories

KCM
  • Breaking news
  • Haryana

KCM वर्ल्ड स्कूल में JEE और नीट 2026 के सफल विद्यार्थियों का भव्य सम्मान, ढोल-नगाड़ों और पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत

satmark news July 22, 2026 2
ashok f
  • Breaking news
  • Haryana

अशोक कुमार बाल्यान ने पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, गुलावद के प्रधानाचार्य पद का संभाला कार्यभार

satmark news July 22, 2026 2
Screenshot_2026-07-21-16-46-04-48_92460851df6f172a4592fca41cc2d2e6
  • Breaking news
  • Haryana

फरीदाबाद में एडवोकेट के घर 2.95 करोड़ की चोरी: 2 किलो सोना और 20 लाख कैश ले उड़े चोर, AC की खिड़की तोड़कर घुसे

satmark news July 22, 2026 2

You May Have Missed

KCM
  • Breaking news
  • Haryana

KCM वर्ल्ड स्कूल में JEE और नीट 2026 के सफल विद्यार्थियों का भव्य सम्मान, ढोल-नगाड़ों और पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत

satmark news July 22, 2026 2
ashok f
  • Breaking news
  • Haryana

अशोक कुमार बाल्यान ने पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, गुलावद के प्रधानाचार्य पद का संभाला कार्यभार

satmark news July 22, 2026 2
Screenshot_2026-07-21-16-46-04-48_92460851df6f172a4592fca41cc2d2e6
  • Breaking news
  • Haryana

फरीदाबाद में एडवोकेट के घर 2.95 करोड़ की चोरी: 2 किलो सोना और 20 लाख कैश ले उड़े चोर, AC की खिड़की तोड़कर घुसे

satmark news July 22, 2026 2
41595f7a-03c7-46dc-a81f-ce14d6fe5d42-1.jpg
  • Breaking news
  • Haryana

पलवल नगर परिषद वार्ड-8 की ‘बम्बे पार कॉलोनी’ का नाम बदला, अब कहलाएगी ‘सिद्धार्थ नगर’

satmark news July 22, 2026 2
  • Home
  • Breaking news
  • Haryana
  • Rajasthan
  • Uttar Pradesh
  • About Us
  • Advertise With Us
  • Janta Bolegi
  • Facebook
  • Instagram
  • Youtube
  • Whatsapp
  • X
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.